समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे: बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बोले बाबूलाल मरांडी

समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे: बाबूलाल मरांडी
प्रेसवार्ता में बयान देते बाबूलाल मरांडी

Babulal Marandi ने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासी समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। रांची में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरना, सनातन और हिंदू परंपराओं में समानता है और इन्हें अलग-अलग बताकर समाज में विभाजन पैदा किया जा रहा है।

रांची: नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासी समाज को बांटने और तोड़ने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। आदिवासी समागम का विरोध करने को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि समाज को विभाजित करने और मूल आदिवासी अधिकारों को कमजोर करने की साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं है, बल्कि इनमें समानता है। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रकृति पूजक परंपराओं से जुड़े हैं और पेड़, पहाड़, जल, धरती तथा प्रकृति की पूजा करते हैं।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज में देशभर में 700 से अधिक जनजातियां हैं और झारखंड में भी 32-33 जातियां निवास करती हैं। प्रत्येक समुदाय की अपनी देवी-देवता और परंपराएं हैं, जो विविधता में एकता का प्रतीक हैं।

मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “फूट डालो और राज करो” अंग्रेजों की नीति थी और कांग्रेस उसी मानसिकता पर वर्षों तक चलती रही। उन्होंने दावा किया कि महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को समाप्त करने की सलाह दी थी, लेकिन कांग्रेस ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया।

यह भी पढ़ें: दीपिका पांडेय का बड़ा दावा: झारखंड बना गरीबों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय मॉडल

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और झामुमो वोट बैंक की राजनीति के लिए आदिवासी समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेसा कानून की नियमावली में आदिवासी परंपराओं और रूढ़िगत व्यवस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather Update: गर्मी के बीच मौसम का बड़ा बदलाव, झारखंड में बारिश-बिजली की चेतावनी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी समाज के पूजा स्थलों, जैसे सरना, मसना और जाहेरथान की जमीनों को संरक्षित और सुरक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर अतिक्रमण और माफियाओं का खतरा बढ़ रहा है, जिसे रोकना जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड बनने के बाद उनकी सरकार ने जाहेरथान और मांझी थान के संरक्षण का कार्य शुरू कराया था, जिसे बाद में आगे बढ़ाया गया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज भी उपस्थित रहीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Tags:   
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा