JPSC विवाद: देवेन्द्र नाथ महतो को अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लाने की मांग, छात्र-युवा प्रतिनिधियों ने की प्रेस वार्ता

सदर अस्पताल में उपचाररत हैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो।

JPSC विवाद: देवेन्द्र नाथ महतो को अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लाने की मांग, छात्र-युवा प्रतिनिधियों ने की प्रेस वार्ता
रांची में देवेन्द्र नाथ महतो को सदर अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लाने की मांग को लेकर प्रेस वार्ता करते छात्र-युवा प्रतिनिधि।

रांची में JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच छात्र-युवा प्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता की। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो वर्तमान में सदर अस्पताल में उपचाररत हैं।

रांची:  JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे “JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान” के तहत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो वर्तमान में सदर अस्पताल, रांची में उपचाररत हैं। उन्हें अस्पताल से दोबारा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित सत्याग्रह स्थल पर लाने की मांग को लेकर गुरुवार को छात्र-युवा प्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता को मुकेश महतो, दीनबंधु मंडल और रामा अवतार महतो ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि देवेन्द्र नाथ महतो का शरीर फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है, लेकिन उनका संघर्ष और संकल्प सत्याग्रह स्थल पर आंदोलनरत छात्र-युवाओं के साथ है। उन्होंने अस्पताल से सत्याग्रह स्थल पर जाने की अनुमति के लिए अस्पताल प्रशासन को लिखित आवेदन दिए जाने की जानकारी दी।

Jharkhand Govt Ad
वक्ताओं के अनुसार, विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और धक्का-मुक्की के बाद देवेन्द्र नाथ महतो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। छात्र-युवा प्रतिनिधियों ने मांग की कि उनकी चिकित्सकीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें सक्षम चिकित्सक की सलाह के आधार पर अपने साथियों के बीच सत्याग्रह स्थल पर आने की अनुमति दी जाए।

छात्र-युवा प्रतिनिधियों ने रखीं चार प्रमुख मांगें

प्रेस वार्ता में मांग की गई कि चिकित्सकीय स्थिति और सक्षम चिकित्सक की सलाह के आधार पर देवेन्द्र नाथ महतो को सदर अस्पताल से सत्याग्रह स्थल जाने की अनुमति दी जाए। साथ ही, उन्हें सत्याग्रह स्थल तक पहुंचने के लिए प्रशासनिक सहयोग और आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग

वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रशासन उन्हें अस्पताल से सत्याग्रह स्थल जाने से रोकता है, तो रोकने का स्पष्ट कारण, संबंधित आदेश और उसका कानूनी या प्रशासनिक आधार लिखित रूप में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। वहीं, यदि उन्हें चिकित्सकीय कारणों से रोका जाता है तो संबंधित चिकित्सकीय सलाह, रिपोर्ट अथवा सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी का स्पष्ट लिखित मत भी उपलब्ध कराने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें: BJP on JPSC-JSSC: हेमंत सोरेन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दें इस्तीफा: संदीप वर्मा

वक्ताओं ने कहा कि यह मांग केवल किसी एक व्यक्ति को आंदोलन स्थल पर लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन छात्र-युवाओं की भावना और विश्वास से जुड़ी है, जो JPSC-JSSC में पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “शरीर अस्पताल में है, लेकिन संघर्ष का संकल्प अडिग है”—यह देवेन्द्र नाथ महतो की आंदोलन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

छात्र-युवा प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से अपील की कि मामले को मानवीय, चिकित्सकीय और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण से देखते हुए उचित चिकित्सकीय सलाह एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ देवेन्द्र नाथ महतो को सत्याग्रह स्थल पर आने की अनुमति दी जाए।

वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि छात्र-युवाओं का आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने झारखंडी छात्रों के सम्पूर्ण न्याय तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

प्रेस वार्ता को मुकेश महतो, दीनबंधु मंडल और रामा अवतार महतो ने संबोधित किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित Dumka News: अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
Dumka News: श्रावणी मेले में दिन में आस्था, रात में रंगीन रोशनी से जगमगाया परिसर
Palamu News: प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा पहुंचाने का संकल्प
Palamu News: सूखे और कम बारिश के बीच किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी पर्याप्त बिजली
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपील चौधरी ने किया परेड निरीक्षण
Dhanbad News: ब्लॉक-II क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित