रांची में सोसाइटी ने कोरोना पाॅजिटिव बैंककर्मी को फ्लैट से बाहर निकाला, नहीं पहुंचा एंबुलेंस, खुद पहुंचा अस्पताल

रांची में सोसाइटी ने कोरोना पाॅजिटिव बैंककर्मी को फ्लैट से बाहर निकाला, नहीं पहुंचा एंबुलेंस, खुद पहुंचा अस्पताल

रांची : कोरोना संक्रमण के दौर में अजीब-अजीब घटनाएं सामने आ रही हैं. एक ओर कोरोना मरीजों से सरकार भेदभाव नहीं करने की अपील करती है और उनके लिए सहानुभूति दिखाने का आग्रह किया जाता है, वहीं अपनी ही बिल्डिंग के लोगों द्वारा एक कोरोना संक्रमित को घर से बाहर किए जाने का मामला सामने आया है.

शुक्रवार को एक ऐसा ही मामला रांची से सामने आया जहां एक कोरोना पाॅजिटिव शख्स को सोसाइटी के लोगों ने अपार्टमेंट से बाहर कर दिया. जानकारी के अनुसार, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी के एक अपार्टमेंट में रहने वाला एक बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए. इसके बाद अपार्टमेंट की सोसाइटी ने उन्हें फ्लैट से बाहर निकाल दिया.

उस बैंककर्मी को बाहर कर सोसाइटी ने अंदर से ताला बंद कर दिया. इसके बाद वे सोसाइटी के सामने एंबुलेंस के इंताजर में बैठे रहे. एंबुलेंस नहीं आयी तो आखिरकार खुद बाइक से एक निजी अस्पताल पहुंचे. इस संबंध में अभी और विवरण की प्रतीक्षा है.

 

यह भी पढ़ें: सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर