राजधानी के खेलगांव में बीमा एजेंट के साथ हुआ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

राजधानी के खेलगांव में बीमा एजेंट के साथ हुआ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

रांची: राजधानी के खेलगांव थाना क्षेत्र के खटंगा में बीमा एजेंट का काम करने वाली युवती के साथ गैंग रेप जैसी वीभत्स वारदात हुई। इस मामले को लेकर पीड़िता ने सोमवार देर शाम थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस ने देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

पीड़िता के अनुसार शनिवार के दिन दोपहर को आरोपी संतोष साव ने फोन कर उसे खटंगा बुलाया। फोन पर आरोपी ने कहा कि उसके अलावा उसके चार दोस्त भी बीमा करवाएंगे। जब पीड़िता घटनास्थल पर पहुंची, तब वहां मौजूद पांच लोगों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और फिर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को इस घटना को किसी को न बताने की धमकी दी।

परिजनों के अनुसार घटना के अगले दिन यानी रविवार को वह थाने नहीं गयी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद सोमवार देर शाम परिजन उसे लेकर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया।

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सदर और सिटी डीएसपी ने मिलकर छापेमारी शुरू कर दी। जिसमें तीन आरोपी- संतोष साव, धर्मेंद्र राय और रमेश कुमार उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो अन्य- रिक्की और कमल सिंह फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सांसद-विधायकों की संयुक्त बैठक संपन्न

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि