Ranchi News: डीपीएस में विशेष डे एडवेंचर कैंप का आयोजन
बच्चों की हंसी, उत्साह और ऊर्जा से जीवंत हो उठा स्कूल परिसर
रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रांगण में प्राइमरी विंग के बच्चों के लिए विशेष डे एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 13 रोमांचक गतिविधियाँ जैसे वॉटर बोट्स, ट्रैम्पोलिन, ज़िप लाइन और रैपलिंग शामिल थीं, जो बच्चों के साहस, आत्मविश्वास और अन्वेषण की भावना को बढ़ाने में मददगार रहीं। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने इसे अनुभवात्मक अधिगम और सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। बच्चों के उत्साह और हंसी से कार्यक्रम अविस्मरणीय बना।
रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रांगण में गुरुवार को प्राइमरी विंग के ‘छोटे डिप्साइट्स’ के लिए एक विशेष डे एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। जिससे बच्चों की हंसी, उत्साह और ऊर्जा से जीवंत हो उठा। स्कूल ने अपने सबसे नन्हे विद्यार्थियों के लिए यह विशेष दिन स्कूल परिसर को एक रोमांचक एडवेंचर ज़ोन में बदल दिया, जहाँ बच्चों को मस्ती के साथ-साथ साहस और अन्वेषण की भावना को भी निखारने का अवसर मिला।
इस एडवेंचर कैंप में कुल 13 रोमांचक गतिविधियाँ शामिल थीं, जिनमें वॉटर बोट्स, ट्रैम्पोलिन, जंपिंग मिकी माउस, बर्मा ब्रिज, रैपलिंग, कमांडो नेट, फ्लाइंग फॉक्स, ज़िप लाइन आदि प्रमुख आकर्षण रहे। हर गतिविधि को बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया गया था, जिससे उन्हें रोमांच के साथ-साथ आत्मविश्वास और निर्भयता का अहसास भी हुआ। बच्चों के उत्साहपूर्ण चेहरे, उनकी खिलखिलाहट और बार-बार "एक बार और" की पुकार ने इस दिन को अविस्मरणीय बना दिया।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

