फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार

अवैध तमंचा, कारतूस और बांका छुरी बरामद

फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी चंदा उर्फ चांद मियां

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गोकश चंदा उर्फ चांद मियां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोवध अधिनियम के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और झाड़ियों में छिपाए गए अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी।

फर्रुखाबाद: कायमगंज कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल इनामी गोकश चंदा को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र ने बताया कि सोमवार को तड़के कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के मीरपुर से कलाखेल जाने वाले खड़ंजा मार्ग के पास जंगल में गोवध अधिनियम के अभियोग में फरार 25 हजार का इनामी चंदा उर्फ चाँद मियां को गिरफ्तार किया है।

उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी के ले जाया गया। बरामदगी के दौरान अभियुक्त चंदा पुलिस अभिरक्षा से छूटकर भागा और पहले से झाड़ियों में छिपाकर रखे अवैध तमंचे से उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में चंदा के बाएं पैर में गोली लगी। घायल चंदा को उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा गया। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। अभियुक्त चंदा के कब्जे से अवैध 315 बोरतमंचा, जिंदा एवं 2 खोखा, एक बांका छुरी बरामद हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार किया गया हैं। उसके खिलाफ कोतवाली कायमगंज पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश