Ranchi News: सेटेलाइट कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति का पंडाल 'त्रिलोक' थीम पर आधारित 

20 कारीगर कर रहे हैं सजावट और नक्काशी

Ranchi News: सेटेलाइट कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति का पंडाल 'त्रिलोक' थीम पर आधारित 

रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिरसा चौक की सेटेलाइट कॉलोनी समिति 'त्रिलोक' थीम पर पंडाल बना रही है, जिसमें 14 फीट की माँ दुर्गा की प्रतिमा और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों से है। पूजा समितियां पूजा पंडालों का निर्माण तेजी से कर रही हैं। इसी क्रम में बिरसा चौक स्थित सेटेलाइट कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष 'त्रिलोक' थीम पर आधारित पंडाल का निर्माण करवा रही है।

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि माँ शेरावाली, भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश की त्रिमूर्ति के साथ इसी त्रिलोक में अपने भक्तों को दर्शन देंगी। मुख्य द्वार के ऊपर माँ दुर्गा का मनमोहक स्वरूप होगा, जो भक्तों को आशीर्वाद देने के साथ-साथ आध्यात्मिकता का भी एहसास कराएगा। पंडाल का निर्माण 'त्रिलोक' थीम पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पंडाल को बनाने में रांची के 20 कारीगर लगे हैं। इसके निर्माण में रंग-बिरंगे कपड़ों और प्लाई का इस्तेमाल हो रहा है। त्रिलोक दिखाने के लिए आकर्षक लाइट लगाए जा रहे हैं। पंडाल के भीतर मंदिर का लुक दिया जा रहा है। दीवारों और छतों पर आकर्षक सजावट लोगों को देखने को मिलेगी। गोलाकार प्रवेश द्वार पर सभी ओर नक्काशीदार सजावट की जा रही है। पंडाल के भीतर ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजान के लिए मंच बनाया जा रहा है। दुर्गोत्सव के दौरान महाषष्ठी से लेकर दशमी तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अनिल कुमार ने बताया कि पंडाल की ऊंचाई 40 फीट और चौड़ाई 55 फीट होगी। पंडाल निर्माण में पांच लाख रुपये, लाइट में तीन लाख और अन्य खर्च 10 लाख रुपये, यानि कुल खर्च लगभग 18 लाख रुपये होंगे। पंडाल में माँ दुर्गा की 14 फीट की विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। प्रतिमा के अनुरूप विभिन्न चित्रों और रंगों से साज-सज्जा का काम जोर-शोर से चल रहा है। रांची के प्रसिद्ध मूर्तिकार अजय कुमार पाल की ओर से विशिष्ट उडी प्रिंटिंग विधि में माँ दुर्गा की मूर्ति बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान महाषष्ठी से लेकर दशमी तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के नृत्य और चित्रकारी, महिलाओं की रंगोली, गरबा डांडिया, धूनोची नृत्य एवं ढाक प्रतियोगिता जैसे अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महानवमी की रात्रि में झांकी और नृत्य से सुसज्जित भजन संध्या होगी। 'स्वच्छ भारत अभियान' के अंतर्गत साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अष्टमी और नवमी को महाभोग वितरण के दौरान छह हजार लोगों को भोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमेटी के महासचिव आनंद त्रिवेदी, मिथिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष बसंत साहू, संजीव कुमार, विष्णु दास, सचिन कुमार, सुशील कुमार, राम रंजन चौधरी, अमित मिश्रा पंडाल के निर्माण में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्तुत किया झारखंड विजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश