Ranchi News: एम.एम.के. हाई स्कूल के छात्रों का जे.सी.आई. एक्सपो 2025 में शैक्षणिक भ्रमण

छात्रों और युवाओं को शिक्षा, तकनीक, उद्योग, स्वास्थ्य से जोड़ना जे.सी.आई. एक्सपो का उद्देश्य

Ranchi News: एम.एम.के. हाई स्कूल के छात्रों का जे.सी.आई. एक्सपो 2025 में शैक्षणिक भ्रमण
एम.एम.के. हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं

एम.के. हाई स्कूल, बरियातू के छात्रों ने शुक्रवार को जे.सी.आई. एक्सपो 2025 का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर एक्सपो अध्यक्ष प्रतीक जैन ने छात्रों का स्वागत करते हुए एक्सपो की अवधारणा, उद्देश्य और आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

रांची: एम.एम.के. हाई स्कूल, बरियातू के छात्रों ने शुक्रवार को जे.सी.आई. एक्सपो 2025 का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर एक्सपो अध्यक्ष प्रतीक जैन ने छात्रों का स्वागत करते हुए एक्सपो की अवधारणा, उद्देश्य और आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

जैन ने बताया कि जे.सी.आई. एक्सपो का मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को शिक्षा, तकनीक, उद्योग, स्वास्थ्य तथा उद्यमिता से जोड़ना है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे यहाँ प्रदर्शित नवीनतम तकनीकों और नवाचारों से सीख लेकर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं।

छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न शैक्षणिक, औद्योगिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी स्टालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने इको स्टॉल सहित कई नवाचारों से जानकारी प्राप्त की और जिज्ञासावश प्रश्न भी पूछे। प्रत्यक्ष अनुभव ने उनके ज्ञान को समृद्ध किया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद और शिक्षक भुनेश्वर मिर्धा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास का विकास होता है।

यह भी पढ़ें: रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए जे.सी.आई. एक्सपो के आयोजकों का आभार जताया और भविष्य में भी छात्रों के लिए ऐसे अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें: भाजपा किसान मोर्चा नेता जय प्रकाश पांडेय ने सीसीएल प्रबंधन पर साधा निशाना

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार