Ranchi News: एमएमके हाई स्कूल बरियातु में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

प्रतियोगिता के शुभारंभ से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह 

Ranchi News: एमएमके हाई स्कूल बरियातु में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
फुटबॉल प्रतियोगिता खेलते खिलाड़ी

रांची: एमएमके हाई स्कूल, बरियातु में आज इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह का शुभारंभ स्कूल के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद द्वारा किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला.

प्रतियोगिता का पहला मैच एमएमके ग्लाइडर और एमएमके टाइगर के बीच खेला गया, जिसमें ग्लाइडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज की. पहले हाफ में ही शाकिब ने 10वें और 15वें मिनट में लगातार दो गोल दागे, वहीं जवाद और शाकिब ने एक-एक अतिरिक्त गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की.

दूसरा मुकाबला एमएमके वीर और एम एम के स्ट्राइकर के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं — वीर की ओर से धर्मवीर ओरांव और स्ट्राइकर की ओर से अतुल मुंडा ने गोल किए. मैच का निर्णय टाईब्रेकर से हुआ, जिसमें एमएमके स्ट्राइकर ने 5-4 से विजय प्राप्त की.

इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका कहकशाँ परवीन, वरिष्ठ शिक्षक भुवनेश्वर मिर्धा, संजय महतो, नरगिस बानो, ज़ीनत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना की सराहना की

यह भी पढ़ें: Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका केंद्र का शानदार परिणाम, प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट ने सफल छात्रों को किया सम्मानित रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका केंद्र का शानदार परिणाम, प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट ने सफल छात्रों को किया सम्मानित
Pakur News: मासिक लोक अदालत में 150 मामलों का निपटारा, 20.82 लाख रुपये का समझौता
धर्मस्थल विवाद: आरोप, आस्था, जांच और न्याय के बीच खड़े कठिन सवाल
राज्यसभा चुनाव: भाजपा से दीपक प्रकाश की मजबूत दावेदारी, झामुमो से कल्पना की संभावना नहीं
Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन