Ranchi News: होम क्रेडिट इंडिया ने लॉंच किया नया दीवाली कैंपेन #शानदारदीवाली
ग्राहकों में त्योहार के मौके पर उत्साह जगाने का उद्देश्य
नया एवी अब सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव है, जिसमें होम क्रेडिट इंडिया के सोशल चैनल जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और लिंक्डइन शामिल हैं.
रांची: होम क्रेडिट इंडिया, अग्रणी वैश्विक कंज्यूमर फाइनेंस प्रदाता कंपनी की स्थानीय शाखा, ने अपना नया त्योहारी कैंपेन #शानदारदीवाली लॉन्च किया है, जो #जिंदगीहिट! के ब्रांड विचार के तहत है. देश भर के ग्राहकों में त्योहार के मौके पर उत्साह जगाने के उद्देश्य से, यह ब्रांड कैंपेन होम क्रेडिट इंडिया के वित्तीय समाधानों की आसानी और सुविधा को रेखांकित करता है. नया एवी अब सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव है, जिसमें होम क्रेडिट इंडिया के सोशल चैनल जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और लिंक्डइन शामिल हैं.
#शानदार दीवाली कैंपेन दिवाली के उत्सवों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करता है, जिसमें श्रीमान और श्रीमती शर्मा को अपने बच्चों के साथ त्योहार की तैयारी करते हुए दिखाया गया है. एवी की शुरुआत पड़ोस की आंटियों से होती है जो शर्मा के घर की ओर बढ़ रही हैं और एक दूसरे के आभूषणों की तारीफ करते हुए शर्मा परिवार के घर के पुराने उपकरणों पर चुटकी ले रही हैं. जब वे घर के परिसर में पहुंचती हैं, तो वे सजावट से प्रभावित होती हैं लेकिन शर्मा परिवार पर टिप्पणी करके उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करती रहती हैं जैसे "सजावट पर इतना पैसा खर्च करने से अच्छा नया फ्रिज ले लेते". हालांकि, जब आंटियां घर के अंदर कदम रखती हैं, तो वे हैरान रह जाती हैं क्योंकि उन्हें कई नए और चमचमाते उपकरणों का नजारा दिखता है. उनके हैरान चेहरे देखकर, श्रीमान शर्मा प्रसन्नता से मुस्कुराते हुए बताते हैं कि उन्हें होम क्रेडिट इंडिया के रूप में कन्ज्यूमर ड्यूरेबल्स और मोबाइल के वित्तपोषण में एक भरोसेमंद पार्टनर मिला है.


वर्तमान में 625 से अधिक शहरों में 53,000 से अधिक प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) के विशाल नेटवर्क के जरिए 17 मिलियन से अधिक ग्राहकों की सेवा कर रहे होम क्रेडिट इंडिया ने एक जिम्मेदार उपभोक्ता ऋणदाता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है. ब्रांड अपने वित्तीय साक्षरता अभियान, "पैसे की पाठशाला" के जरिए 30 लाख से ज्यादा व्यक्तियों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है, जो समाज में उत्तरदायी ऋण लेने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है और जिम्मेदारी के साथ ऋण देने की प्रवृत्ति के प्रति होम क्रेडिट इंडिया की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.


