Ranchi News: जिले में चल रहे कार्यो को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक

जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की हुई समीक्षा

Ranchi News: जिले में चल रहे कार्यो को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक
समाहरणालय सभागार में बैठक

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को समय पर लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और गुणवत्ता युक्त परिसंपत्तियों के वितरण के निर्देश दिए गए।

रांची: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में जिले में चल रहे कार्यो को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभुकों तक समय पर पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा निर्देश दिया गया कि संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि परिसंपत्ति वितरण के समय योजनाओं की जानकारी लाभुकों तक स्पष्ट रूप से पहुँचे। साथ ही उन्होंने कहा कि शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि को ससमय सूचित कर आमंत्रित करें। संबंधित पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों का माइक्रो प्लान तैयार कर समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने का भी निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। 

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि उद्घाटन एवं शिलान्यास केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि इसके पीछे जनता की अपेक्षाएं जुड़ी होती हैं। इसलिए सभी विभागीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिन परिसंपत्तियों का वितरण होना है, वे गुणवत्ता युक्त हों और समय पर लाभुकों तक पहुंचें। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, रांची सौरभ कुमार भुवनिया, जिला योजना पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद