JSSC-CGL परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का रेलवे का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल
अभ्यर्थियों के आवागमन की सुविधा के मद्देनज़र रेलवे ने किया है ऐलान
JSSC-CGL परीक्षा में अभ्यर्थियों आवागमन की सुविधा के लिए रांची से टाटानगर, पटना व भागलपुर के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है.
रांची: JSSC की ओर से आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों के आने जाने की सुविधा को लेकर भारतीय रेलवे ने रांची से भागलपुर, टाटानगर व पटना के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग और ठहराव यानी स्टॉपज का पूरा विवरण इस आलेख में दिया जा रहा है.
रांची-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी और ठहराव
08626 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 21 सितंबर को रांची से 21:40 बजे खुल कर अगले दिन 07:45 बजे पटना पहुंचेगी.
- रांची से प्रस्थान शनिवार की रात 21:40 बजेमूरी आगमन 22:50 बजे, प्रस्थान 22:55 बजे
- बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:05 बजे, प्रस्थान 00:10 बजे
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:13 बजे, प्रस्थान 01:18 बजे
- गया आगमन 04:35 बजे, प्रस्थान 05:00 बजे
- पटना आगमन (रविवार) 07:45 बजे
पटना-रांची परीक्षा स्पेशल की समय सारिणी और ठहराव

- पटना से प्रस्थान रविवार को रात में 20:45 बजे
- गया आगमन 22:50 बजे, प्रस्थान 23:10 बजे
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:20 बजे, प्रस्थान 01:25 बजे
- बोकारो स्टील सिटी आगमन 03:40 बजे, प्रस्थान 03:45 बजे
- मूरी आगमन 05:15 बजे, प्रस्थान 05:20 बजे
- रांची आगमन सोमवार को सुबह 06:45 बजे
पटना-रांची ट्रेन की टाइमिंग की समय सारिणी और ठहराव

- पटना से प्रस्थान सोमवार को रात 20:45 बजे
- गया आगमन 22:50 बजे, प्रस्थान 23:10 बजे
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:20 बजे, प्रस्थान 01:25 बजे
- बोकारो स्टील सिटी आगमन 03:40 बजे, प्रस्थान 03:45 बजे
- मूरी आगमन 05:15 बजे, प्रस्थान 05:20 बजे
- रांची आगमन मंगलवार को सुबह 06:45 बजे
भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी और ठहराव
08602 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल 22 सितंबर को भागलपुर से 17:35 बजे खुल कर अगले दिन 05:20 बजे रांची पहुंचेगी. 08603 रांची-भागलपुर ट्रेन 22 सितंबर को रांची से 18:00 बजे खुल कर अगले दिन 06:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
- भागलपुर से प्रस्थान रविवार को 17:35 बजे
- किउल आगमन 20:00 बजे, प्रस्थान 20:20 बजे
- जसीडीह आगमन 22:38 बजे, प्रस्थान 22:40 बजे
- धनबाद आगमन 00:50 बजे, प्रस्थान 00:55 बजे
- बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे, प्रस्थान 02:50 बजे
- मुरी आगमन 03:50 बजे, प्रस्थान 03:55 बजे
- रांची आगमन सोमवार को सुबह 05:20 बजे
भागलपुर-रांची ट्रेन का शेड्यूल और स्टॉपेज की समय सारिणी और ठहराव
08604 भागलपुर-रांची ट्रेन 23 सितंबर को भागलपुर से 17:35 बजे खुल कर अगले दिन 05:20 बजे रांची पहुंचेगी.
- भागलपुर से प्रस्थान सोमवार को शाम 17:35 बजे
- किउल आगमन 20:00 बजे, प्रस्थान 20:20 बजे
- जसीडीह आगमन 22:38 बजे, प्रस्थान 22:40 बजे
- धनबाद आगमन 00:50 बजे, प्रस्थान 00:55 बजे
- बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे, प्रस्थान 02:50 बजे
- मुरी आगमन 03:50 बजे, प्रस्थान 03:55 बजे
- रांची आगमन मंगलवार सुबह 05:20 बजे
टाटानगर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी और ठहराव
टाटानगर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 व 22 सितंबर को सुबह 02:30 बजे टाटानगर से चल कर सुबह 6:15 बजे रांची पहुंचेगी. वहीं रांची से दोनों दिन स्पेशल ट्रेन शाम 7:00 बजे खुलेगी व रात 11:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी.
- टाटानगर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर और 22 सितंबर को 02:30 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी. गम्हरिया, कांड्रा, चांडिल, मुरी, टाटीसिल्वे, नामकुम होते हुए ट्रेन शाम को 06:15 बजे रांची पहुंचेगी.
- रांची-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर और 22 सितंबर को शाम 19:00 बजे रांची से खुलेगी और नामकुम, टाटीसिल्वे, मुरी, चांडिल, कांड्रा होते हुए रात को 23:00 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी.
Related Posts

Latest News

