Ranchi News: जेपीएसी द्वारा आयोजित झारखण्ड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा
रविवार को जिला के विभिन्न 50 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है परीक्षा प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक निषेधाज्ञा प्रभावी
रांची: झारखण्ड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा आयोजित झारखण्ड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रांची जिला के विभिन्न 50 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गयी है. परीक्षा के संचालनार्थ एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक-सह-पुलिस उपमहानिरीक्षक, राँची के संयुक्तादेश पर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं, इस आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागु की गयी है, यह निषेधाज्ञा दिनांक 29.06.2025 के प्रातः 07ः00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक प्रभावी रहेगा.
निषेधाज्ञा में क्या न करें
1- पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर). 2- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना. 3- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर). 4- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोडकर). 5- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना.
परीक्षा केन्दों के नाम:-

2. मारवाड़ी कॉलेज (ब्वॉयज), लेक रोड, हिन्दपीढ़ी, राँची
3. फिरायालाल पब्लिक स्कूल, 5, मेन रोड, नियर रेलवे ओवरब्रिज, राँची
4. बिशप स्कूल, ओल्ड एच.बी. रोड, बहुबाजार, राँची
5. निर्मला कॉलेज, डोरण्डा, नियर संत जेवियर स्कूल, डोरण्डा, राँची
6. संत पॉल कॉलेज, चर्च रोड, राँची
7. जे.एम.जे. हाई स्कूल, नार्थ ऑफिस पाड़ा, डोरण्डा, राँची
8. संत कुलदीप हाई स्कूल, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, राँची
9. विशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, नेपाल हाउस रोड, डोरण्डा, राँची
10. छोटानागपुर पब्लिक स्कूल, पी.एच.ई.डी. ऑफिस के पीछे, बुटी रोड, राँची
11. हॉली क्रॉस गर्ल्स हाई स्कूल, पीस रोड, लालपुर, राँची
12. विवेकानन्द विद्या मंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा, राँची (सब सेन्टर-ए)
13. विवेकानन्द विद्या मंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा, राँची (सब सेन्टर बी)
14. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जे.पी. मार्केट के पीछे, धुर्वा, राँची (सब सेन्टर-ए)
15. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जे.पी. मार्केट के पीछे, धुर्वा, राँची (सब सेन्टर-बी)
16. डी०ए०वी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3, धुर्वा, राँची
17. उर्सुलाईन इंटर कॉलेज, डा० कामिल बुल्के पथ, राँची
18. ए.एस.टी.वी.एस. डिस्ट्रिक, सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी, शहीद चौक, राँची
19. सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी, गर्ल्स बरियातु, एच.डी.एफ.सी. बैंक के पीछे, राँची
20. डी०ए०वी० नन्दराज पब्लिक स्कूल, बुटी रोड, बरियातू, राँची
21. डी०ए०वी० आलोक पब्लिक स्कूल, अरगोड़ा, नयासराय रोड, पुन्दाग, राँची
22. संत अलोईस हाई स्कूल, डा० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, राँची
23. संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, डा० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, राँची
24. संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज, डा० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, राँची
25. विद्या विकास पब्लिक स्कूल, मोरहाबादी, बोड़ेया रोड, राँची
26. एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, भारत माता चौक, हरमू रोड, राँची
27. मनन विद्या, डुमरदगा, बुटी, राँची
28. क्लूनी कॉन्वेंट स्कूल, 8, हजारीबाग रोड, नियर सुरेन्द्रनाथ स्कूल, कोकर, राँची
29. डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, मेन बिल्डिंग, ईटकी रोड, हेहल, राँची
30. डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, एम.सी.एम. ब्लॉक, ईटकी रोड, हेहल, राँची
31. डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, कांके रोड, गांधीनगर, राँची (सब सेन्टर-ए)
32. डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, कांके रोड, गांधीनगर, राँची (सब सेन्टर बी)
33. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, अपर बाजार, शहीद चौक, राँची
34. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, नियर जोड़ा पुल, कांके रोड, राँची
35. गर्वनमेंट $2 हाई स्कूल, कांके, सिमरटोली, नियर सी.आई.पी. कांके, राँची
36. अनिता गर्ल्स हाई स्कूल, कांके, राँची
37. बिरसा इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ट्रस्ट) देवी दर्शन रोड, गेतलातु, नेवरी विकास, राँची
38. जे.डी.एम. इंटर कॉलेज, चौरी बस्ती, नियर हॉट लिप्स, कांके, राँची
39. आर.टी.सी. बीएड कॉलेज, पी.एच.ई.डी., बुटी, सदर, राँची
40. बिरसा हाई स्कूल, हथिया गोंदा, कांके रोड, राँची
41. रामटहल चौधरी हाई स्कूल, हिन्दी मिडियम, पी.एच.ई.डी., बुटी, राँची
42. निरजा सहाय डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, गोशाला कॉम्प्लेक्स नियर बिरसा एगीक्लचर यूनिवर्सिटी, कांके, राँची
43. एच.एम. पब्लिक स्कूल, नियर शिव मंदिर, लोअर चुटिया, राँची
44. उर्सुलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, डा० कामिल बुल्के पथ, राँची
45. संत जोसेफ गर्ल्स स्कूल, सामलोंग, बेलबागान, राँची
46. कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल, सामलोंग, राँची
47. वाई.बी.एन. यूनिवर्सिटी, राजाउलातु, नामकुम, राँची
48. डॉन बास्को हाई स्कूल, हेसाग, हटिया, राँची
49. संत पॉल हाई स्कूल, चर्च रोड, राँची
50. संत मारग्रेट गर्ल्स हाई स्कूल, चर्च रोड, राँची.
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts

Latest News

