प्रतुल शाहदेव ने अबुआ आवास योजना को लेकर हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

हेमंत सरकार ने गरीबों को छत नहीं, अधूरा सपना दिया: भाजपा प्रवक्ता 

प्रतुल शाहदेव ने अबुआ आवास योजना को लेकर हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (फाइल फ़ोटो)

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को हेमंत सरकार की अबुआ आवास योजना को लेकर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के लिए छत का सपना नहीं बल्कि निराशा का प्रतीक बन गई है |

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को हेमंत सरकार की अबुआ आवास योजना को लेकर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के लिए छत का सपना नहीं बल्कि निराशा का प्रतीक बन गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 2026 तक 8 लाख पक्के मकान देने का वादा किया था और इसके लिए 16 हज़ार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट तय किया था। लेकिन आज की हकीकत यह है कि पूरे राज्य में अब तक लक्ष्य का मुश्किल से 15 प्रतिशत प्राप्ति हो पाई है वो भी आधा अधूरा।प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था उसके अनुसार में 2023-24 में 2 लाख मकान,2024-25 में  3.5 लाख मकान, 2025-26 में 2.5 लाख मकान बनाने का लक्ष्य था ।

प्रतुल ने अनेक उदाहरण देते हुए बताया कि ये योजना अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रही है और भ्रष्टाचार का भी शिकार हो गई है।प्रतुल ने कहा कि रांची (खलारी प्रखंड): 1033 मकानों का लक्ष्य, पूरे हुए सिर्फ 337।गढ़वा (भंडरिया प्रखंड): 850 मकानों का लक्ष्य, तैयार हुए महज़ 210।

दुमका (रामगढ़ प्रखंड): 720 का लक्ष्य, पूरे हुए केवल 150।पाकुड़ जिला: 950 मकानों का वादा, पूरे नहीं हुए 200 भी।चतरा व लातेहार में तो स्थिति और भी बदतर है।अधूरे मकानों में लोग बिना छत के रहने को मजबूर है।प्रतुल ने कहा कि कमोबेश पूरे राज्य की यही स्थिति है।

Read More.. Ranchi News: एसबीयू में “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कागज़ पर तिलिस्म, ज़मीन पर ढहता सपना

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार ने फाइलों में तो 6.5 लाख मकानों की स्वीकृति दिखा दी, लेकिन जमीन पर स्थिति यह है कि गरीबों के घर आधे-अधूरे खड़े हैं। फंड की समय पर उपलब्धता नहीं होने, भुगतान में देरी और कामकाज की सुस्ती के कारण लोग बरसात में बिना छत के जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल विज्ञापन और घोषणाओं तक सीमित है। गरीबों के नाम पर बजट तो दिखाया जाता है, पर जमीन पर कुछ नहीं उतरता। प्रतुल ने कहा कि जनता पूछ रही है कि इतने बड़े बजट और वादों के बावजूद गरीबों के हिस्से में सिर्फ अधूरे मकान और टूटा हुआ सपना ही क्यों आया।

Read More.. Ranchi news: उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 940 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

 

Read More.. रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे

Read More.. अपराध की राजधानी बना झारखंड: प्रति लाख हत्या दर में देश में नंबर-1 होने पर भाजपा का हेमंत सरकार पर प्रहार

 

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट