JPSC विवाद: भाजपा के झारखंड बंद का व्यापक असर, रांची में जगह-जगह प्रदर्शन, सड़क पर टायर-लकड़ी जलाकर नारेबाजी

रांची के रातू रोड, किशोरगंज चौक और हरमू चौक पर प्रदर्शनकारियों ने टायर और लकड़ी जलाकर जताया विरोध।

JPSC विवाद: भाजपा के झारखंड बंद का व्यापक असर, रांची में जगह-जगह प्रदर्शन, सड़क पर टायर-लकड़ी जलाकर नारेबाजी
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में झारखंड बंद के दौरान रांची में टायर और लकड़ी जलाकर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।

JPSC और JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई और कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आहूत झारखंड बंद का मंगलवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में असर देखने को मिला। रांची में भाजपा नेता और कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

रांची: झारखंड लो सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई और कथित लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आहूत बंद का मंगलवार को राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह से असर देखने को मिल रहा है। बंद के समर्थन में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

राजधानी रांची में कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर और लकड़ी जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रातू रोड, किशोरगंज चौक और हरमू चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर और लकड़ी जलाकर सड़क की एक लेन को अवरुद्ध कर दिया। इससे इन इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ।

हरमू चौक पर कुछ कार्यकर्ता जेसीबी पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की। वहीं किशोरगंज चौक पर भी कार्यकर्ताओं ने टायर और लकड़ी जलाकर विरोध जताया।

बंद के कारण राजधानी में आम दिनों की तुलना में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम नजर आई। कई प्रमुख मार्गों पर सुबह से ही प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित रहा।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इधर, झारखंड बंद को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और संभावित प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

भाजपा ने जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का कहना है कि छात्रों के आंदोलन को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Deoghar News: महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरी के सेवा शिविर पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला ‘कल्लू’ Deoghar News: महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरी के सेवा शिविर पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला ‘कल्लू’
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
Shravani Mela News: दूसरी सोमवारी पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.69 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
झारखंड बंद सुपर फ्लॉप, झारखंड की जनता ने भाजपा के बंद को सिरे से नकारा: विजय शंकर नायक
Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण
वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Sahibganj News: 15 अगस्त को बोरियो में देशभक्ति का रंग, सिद्धो-कान्हू प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता समझ चुकी है चाल-चरित्र-चेहरा: शिल्पी नेहा तिर्की
हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 66,928 डॉक्टरों ने रचा इतिहास
Big Breaking: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों से भरी कार जब्त
Palamu News: बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित