कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रिटर्निंग ऑफिसर से की मुलाकात

कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
(परिमल नाथवानी)

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नाम की त्रुटि को लेकर कांग्रेस की आपत्ति के बाद एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर रख दिया गया है। इस मामले में अब केंद्रीय चुनाव आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया है, जिस पर बुधवार सुबह 11 बजे अंतिम फैसला सुनाया जाएगा।

सुनील सिंह

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक सरगर्मी के बीच आज एक और बड़ी खबर सामने आई। एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी का नॉमिनेशन चुनाव आयोग ने कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद होल्ड पर रख दिया। नाथवानी के नामांकन पर चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को फैसला लिया जाएगा। इस मामले पर 11 बजे सुनवाई होगी।

सोमवार को नॉमिनेशन का अंतिम दिन था। दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है—झामुमो से बैजनाथ राम, कांग्रेस से प्रणव झा और एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। बैजनाथ राम और प्रणव झा के नामांकन पत्र सही पाए गए, लेकिन परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में त्रुटि बताते हुए कांग्रेस के एक विधायक ने रिटर्निंग ऑफिसर के पास आपत्ति दर्ज कराई और नाथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग की। आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद खलबली मच गई। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और नाथवानी रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचे।

आपत्ति के बाद चुनाव आयोग ने नामांकन पत्र की गहनता से जांच-पड़ताल की। नॉमिनेशन फॉर्म में एक जगह 'परिमल नाथवानी' और दूसरी जगह 'नाथवानी परिमल' लिखा हुआ है। कांग्रेस विधायक की आपत्ति एक नाम दो तरह से लिखने पर है। चुनाव आयोग इस मामले की जांच कर रहा है। नाथवानी की ओर से उनके वकीलों ने इसे सही बताया और नामांकन को वैध मानने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से इसका विरोध किया गया। अब इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग ने केंद्रीय चुनाव आयोग से मार्गदर्शन और जानकारी मांगी है; इसलिए नाथवानी का नामांकन होल्ड पर रखते हुए इस पर आगे की सुनवाई बुधवार को 11 बजे होगी।

यह भी पढ़ें: NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो

नाथवानी ने दो सेट में नामांकन किया है, उम्मीद है कि उनका नामांकन रद्द नहीं होगा। वकीलों की पूरी फौज लगी हुई है। फिर भी, यदि नामांकन रद्द हुआ तो कांग्रेस प्रत्याशी की लॉटरी लग जाएगी; बैजनाथ राम और प्रणव झा निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। वैसे कल तक इस मामले को लेकर इंतजार करना चाहिए। नजरें चुनाव आयोग पर टिकी हैं। यह मामला रोचक हो गया है। एनडीए और नाथवानी के समर्थकों में थोड़ी निराशा दिख रही है और कांग्रेस खेमे में उत्साह है।

यह भी पढ़ें: सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार