JBVNL ने जारी किया नोटिस, स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस नहीं रहने पर कट जायेगी बिजली 

रांची सर्किल में आठ हजार उपभोक्ताओं का बिजली डिस्कनेक्ट

JBVNL ने जारी किया नोटिस, स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस नहीं रहने पर कट जायेगी बिजली 

रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने रांची, धनबाद एवं राज्य के सभी प्री-पेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नोटिस जारी कर कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में अब पर्याप्त बैलेंस रखना होगा. ऐसा नहीं होने पर बिजली कट जायेगी JBVNL में इसके लिए25 जुलाई 2025 से ऑटोमेटिक लाइन डिस्कनेक्शन अभियान शुरू हो रहा है. इसलिए JBVNL ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया की प्रीपेड स्मार्ट मीटर की वॉलेट को रिचार्ज कर पॉजिटिव बैलेंस सुनिश्चित करें. जिससे आपको बिजली उपयोग करने में बाधा उत्पन्न न हो. वर्तमान में 10 हजार रुपये से अधिकवाले बकायेदारों की बिजली स्वतः कटने लगी है. बिजली काटने के लिए कोई आदमी नहीं जाता है, बल्कि मीटर को ही ऑनलाइन बंद कर दिया जाता है. इससे उपभोक्ता के घर में बिजली बंद हो जाती है. रांची सर्किल में अभी तक आठ हजार उपभोक्ताओं को डिस्कनेक्ट किया जा चुका है. 

कैसे जाने अपना बैलेंस?

उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस जानने के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करना जरुरी है. और जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर अपडेट किया जा चुका है, वह JBVNL के व्हाट्सऐप ((9431135503) नंबर पर मैसेज कर अपना बैलेंस जान सकते हैं. इसके अलावा JBVNL सेल्फ केयर एप भी डाउनलोड कर उसमें एकाउंट नंबर डालने पर बिजली बैलेंस से लेकर खपत तक की सारी जानकारी मिल सकती है. इसके अतिरिक्त JBVNL की website जाकर भी लॉगइन करने पर सारी जानकारी मिल जाती है. इसमें रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध है. 

जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर विद्युत संबंध के साथ जुड़ा नहीं है, वैसे उपभोक्ताओं का मोबाइल और व्हाट्सऐप नंबर अपडेट किया जा रहा है. इसके लिए जेबीवीएनएल के टोल फ्री नंबर 1912 और संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर अपडेट कराया जा सकता है. इसके बाद उपभोक्ताओं को बिजली बिल सीधे उनके व्हाट्सऐप नंबर पर भेजा जायेगा. 

कहां कितना स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया गया

एरिया स्मार्ट प्रीपेड मीटर
रांची सर्किल 3.43 लाख
रांची एरिया बोर्ड (खूंटी, गुमला लोरदगा, सिमडेगा समेत) 1,01,846
धनबाद एरिया बोर्ड 1.10 लाख
हजारीबाग एरिया बोर्ड 26,700
मेदिनीनगर एरिया बोर्ड 32,434
गिरिडीह एरिया बोर्ड 34000

 
 
 
 
 
 

यह भी पढ़ें: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान

 

यह भी पढ़ें: Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता
नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले- राजनीतिक साजिश
रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा