पुनर्परिभाषित और सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देता है स्वतंत्रता दिवस: प्रो. दिपक श्रीवास्तव

आईआईएम में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

पुनर्परिभाषित और सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देता है स्वतंत्रता दिवस: प्रो. दिपक श्रीवास्तव

आईआईएम रांची में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। निदेशक प्रो. दीपक श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराकर सामंजस्य और आत्मचिंतन का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं में छात्रों की भागीदारी रही और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

रांची: भारतीय प्रबन्धन संस्थान रांची में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। निदेशक प्रो. दिपक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि - स्वतंत्रता दिवस हम सभी को पुनर्परिभाषित और आपसी सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देता है। देश आज उन्नति की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

2047 तक हमें वैश्विक शक्ति के रूप में उभरना है। ऐसे में हम सभी की अपने देश के प्रति निश्चित जिम्मेदारी का पालन करन होगा। खुद को परिभाषित करने के लिए जीवन के लक्ष्य तय करने होंगे, इससे देश को समृद्ध और सुदृढ़ बना सकेंगे। 

मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सत्र के समापन पर संस्थान में चल रहे "हर घर तिरंगा" मुहिम का समापन किया गया। इसके अंतर्गतआयोजित हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता में - प्रिचिता, आयुषी व अजितेश को प्रथम पुरस्कार, समिक्षा, पलक, श्रद्धा व जयश्री को द्वितीय पुरस्कार और अदिति, मधुमिता व निहारिका को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राध्यापक समेत अन्य मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: रांची में पहली बार ICAI का भव्य दीक्षांत समारोह, नवउत्तीर्ण CAs को मिला सम्मान

 

यह भी पढ़ें: झारखंड में 28 मई से मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बाद होगी झमाझम बारिश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल