गुरुजनों का मार्गदर्शन व ज्ञान है भविष्य की नींव : सुदेश महतो 

सिल्ली में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

गुरुजनों का मार्गदर्शन व ज्ञान है भविष्य की नींव : सुदेश महतो 

सिल्ली स्थित आजसू कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुजन समाज के निर्माता हैं। उनका मार्गदर्शन और ज्ञान ही नई पीढ़ी की नींव तैयार करता है। सिल्ली प्रखंड के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए समाज और नई पीढ़ी के निर्माण में उनके अनमोल योगदान की सराहना की गई और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।

रांची: शिक्षक दिवस के अवसर पर सिल्ली स्थित आजसू कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुजन समाज के निर्माता हैं। उनका मार्गदर्शन और ज्ञान ही नई पीढ़ी की नींव तैयार करता है। शिक्षकों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है, और हमें उनके योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए।

समारोह में सिल्ली प्रखंड के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए समाज और नई पीढ़ी के निर्माण में उनके अनमोल योगदान की सराहना की गई और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में, रांची जिला परिषद की उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय महासचिव नजरुल हसन हाशमी, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता  और सिल्ली की उप प्रमुख आरती देवी उपस्थित थीं। समारोह का संचालन सुनील सिंह ने किया। इस अवसर पर सिल्ली प्रखंड के विभिन्न उच्च एवं मध्य विद्यालयों के प्राचार्य और सहायक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में भजोहरि महतो, विजय महतो, प्रो. राधेश्याम साहु, प्रो. गिरिजानंदन महतो, धीरेन्द्र नाथ महतो, सी.एल. प्रजापति, उपेन्द्र नाथ महतो सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप