15 नवंबर को मनेगा झारखंड हाईकोर्ट का भव्य सिल्वर जुबिली उत्सव, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे शामिल
सुप्रीम कोर्ट के होने वाले चीफ जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि
झारखंड उच्च न्यायालय का सिल्वर जुबिली समारोह 15 नवंबर को आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे हाईकोर्ट परिसर में और शाम 7.30 बजे ज्यूडिशियल एकेडमी में होगा। सुप्रीम कोर्ट के होने वाले चीफ जस्टिस सूर्यकांत सहित कई न्यायाधीश शामिल होंगे। परिसर को भव्य रोशनियों से सजाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
रांची: झारखंड उच्च न्यायालय का सिल्वर जुबिली समारोह 15 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम उच्च न्यायालय परिसर में सुबह 11.30 बजे से होगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे से ज्यूडिशियल एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सम्मान समारोह भी होगा। इसमें उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के होने वाले चीफ जस्टिस सूर्यकांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीश सहित 10 राज्यों के उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस भी समारोह के गवाह बनेंगे।
न्यायाधीशों की ओर से कार्यक्रम में आने की स्वीकृति मिल गई है। इधर, सिल्वर जुबिली समारोह को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। उच्च न्यायालय भवन और पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटें लोगों को आकर्षित कर रही है। उच्चतम न्यायालय सहित विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के आने की संभावना 'को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की गई है।

Related Posts

Latest News

