सीसीएल में भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन, 84 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई 

सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला सम्मान, सीसीएल ने जताया आभार

सीसीएल में भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन, 84 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई 

सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 84 कर्मियों को क्षेत्रीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया। निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने सभी सेवानिवृत्तजनों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मुख्यालय में आज एक भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें जुलाई 2025 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 08 कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई. इसके साथ ही सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके संबंधित क्षेत्रों में आयोजित समारोहों में ससम्मान विदाई दी गई. इस प्रकार आज कुल 84 कर्मियों को गरिमापूर्ण तरीके से विदाई दी गई.

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी निम्नलिखित हैं- वाशरी निर्माण विभाग से  सुरेश आर तलंकर, महाप्रबंधक(खनन); संचालन विभाग से  मेराज अहमद, महाप्रबंधक(खनन); उत्खनन विभाग से  अजय कुमार वर्मा, मुख्य प्रबंधक(उत्खनन); अधिकारी स्थापना विभाग से  अमरेश तिवारी, कार्यालय अधीक्षक; कल्याण विभाग से  नारायण चंद्र राम, मुनीम-(ए-1); मानव संसाधन विकास विभाग से  सतपाल सिंह, कार्यालय अधीक्षक; वित्त विभाग से  अनंत तिर्की, वरिष्ठ डीइओ; मार्केटिंग एंड सेल्स विभाग से  एस. एन. कश्यप, डुप्लिकेटिंग ऑपरेशन.

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने अपने संबोधन में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा, "आप सभी ने अपने कर्तव्यों का निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ निर्वहन किया है. सीसीएल की प्रगति में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. आज भले ही आप औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन आपका अनुभव और प्रेरणा इस संस्था के लिए अमूल्य धरोहर हैं. आप जिस गौरवशाली क्षण के साथ इस संस्था से विदा हो रहे हैं, वह हमें भी प्रेरित करता रहेगा. यह स्मृति हमारे दिलों में सजीव बनी रहेगी."

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उत्तम स्वास्थ्य और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "आपका स्वास्थ्य और सुखद जीवन हमारे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना आपका योगदान. हम आशा करते हैं कि आप आगे भी स्वस्थ, प्रसन्न और सक्रिय जीवन व्यतीत करें."

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे. समारोह में सभी सेवानिवृत्तजनों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई.

यह भी पढ़ें: Breaking News: जेपीएससी अनियमितता जांच में सीआईडी का बड़ा एक्शन, कोचिंग सेंटर समेत कई ठिकानों पर रेड

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन