झारखंड में सबसे अधिक गिरिडीह में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

तेज हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

झारखंड में सबसे अधिक गिरिडीह में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

झारखंड में सबसे अधिक पिछले 24 घंटों के दौरान गिरिडीह जिले के पालगंज में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची: झारखंड में सबसे अधिक पिछले 24 घंटों के दौरान गिरिडीह जिले के पालगंज में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को राज्य के दक्षिणी जिलों के कुछ भागों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके अलावा तेज गति से हवा चलने (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं, 25 और 26 सितंबर को भी राज्य के दक्षिणी और इससे सटे मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इन इलाकों में भी कहीं -कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में और कड़ी धूप रही। ऐसे में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ और उमस महसूस की गई। राजधानी रांची में अधिकतम 95 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया। सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, जमशेदपुर में 36 डिग्री, डालटेनगंज में 33.4 डिग्री, बोकारो में 34.2 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार