मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर रांची के विद्यालयों में शोकसभा का आयोजन 

2128 विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर रांची के विद्यालयों में शोकसभा का आयोजन 
रामदास सोरेन के निधन पर विद्यालयों में श्रद्धांजलि अर्पित करते शिक्षक एवं विधार्थी

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर रांची के 2128 विद्यालयों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, 2.5 लाख छात्रों और 10,000 शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि।

रांची: स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के माननीय मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन पर रांची जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनके सम्मान में सोमवार को जिले के 2128 सरकारी और सरकारी अनुदानित विद्यालयों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। 

इन सभाओं में लगभग 2.5 लाख छात्र-छात्राओं और 10,000 शिक्षकों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने रामदास सोरेन के शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

श्रद्धांजलि सभाओं में सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रामदास सोरेन के जीवन, उनके संघर्षशील व्यक्तित्व और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। शिक्षकों ने बच्चों को उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों, विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार और गुणवत्ता सुधार के लिए उनके प्रयासों के बारे में बताया।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने अपने संदेश में कहा, रामदास सोरेन का निधन न केवल झारखंड की राजनीति और शिक्षा जगत के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन और कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 

यह भी पढ़ें: शंकर शंभु राजेश बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के झारखंड सचिव

रांची जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग रामदास सोरेन जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो। उनकी प्रेरणा और शिक्षा के प्रति उनका समर्पण हम सभी को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। 

यह भी पढ़ें: कुकुरमुत्तों की तरह खुल रहे निजी अस्पताल, मौतों के बाद भी खामोश स्वास्थ्य महकमा

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग
बोकारो एसपी की मानवता आई सामने, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा
बशीर बद्र: वो शायर जो हमारे टूटे दिल की बोली बोल गया
Pakur News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गणपुरा में जागरूकता अभियान, लोगों ने लिया तंबाकू छोड़ने का संकल्प
कुकुरमुत्तों की तरह खुल रहे निजी अस्पताल, मौतों के बाद भी खामोश स्वास्थ्य महकमा
Bokaro News: गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब भी फरार
Koderma News: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: डिजिटल दौर की चुनौतियों पर राष्ट्रीय मंथन
कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल