विस चुनाव: झारखंड में सीमाएं होंगी सील, चुनाव आयोग ने कहा हम हैं तैयार

चुनाव आयुक्त ने कहा, निष्पक्ष होगा चुनाव

विस चुनाव: झारखंड में सीमाएं होंगी सील, चुनाव आयोग ने कहा हम हैं तैयार
फाइल फोटो

चुनाव आयोग ने झारखंड में सभी प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. जिसेक बाद चुनाव के सभी रणनीति पर फैसला लिया गया. पड़ोसी राज्यों से किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए सीमाएं सील करने का निर्देश भी आयोग ने अधिकारियों को जारी किया है.

रांची:  झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग ने रणनीति बना ली है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम ने सूबे में सभी प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. आयोग ने निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी दलों को समान लेवल प्लेइंग फील्ड मुहैया कराई जाने की बात कही. चुनाव के दौरान पड़ोसी राज्यों से किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए सीमाएं सील करने का निर्देश भी आयोग ने अधिकारियों को जारी किया है.

चुनाव की तारीखों पर आयोग फैसला कब लेगा, ऐसे सवालों पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने संवाददाताओं के सामने अपनी बात रखी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, हमने राज्य में सभी प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की. सभी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए. चुनाव में किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक कार्य या प्रलोभन जैसे नशीली पदार्थ का प्रयोग करने पर आयोग द्वारा कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया गया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों को इलाकों को साफ सुथरा करने को कहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, हम (चुनाव के लिए) बिल्कुल तैयार हैं, प्रशासन दुरुस्त है. यदि कोई अधिकारी किसी पार्टी को फेवर करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha

Latest News

धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद
सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
मदुरै में दो बसों की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 41 घायल
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, महादेवशाल स्टेशन पर रुकेंगी 22 जोड़ी ट्रेनें
बंदरों के हमले से बचने के लिए छत से कूदे शोरूम संचालक, दर्दनाक मौत
दुबई में फंसे गिरिडीह के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़