आजसू प्रमुख ने कहा, आंदोलन की हर लड़ाई में सबसे आगे रहे रामदास सोरेन
मंत्री नहीं, जनसेवक के रूप में याद किए जाएंगे रामदास सोरेन
शिक्षा मंत्री और झारखंड आंदोलनकारी रामदास सोरेन के निधन पर आजसू पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया. सुदेश महतो ने उन्हें झारखंड आंदोलन का सच्चा योद्धा बताया, वहीं प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि वह झारखंडी जनता के हक और सम्मान के लिए सदैव लड़ते रहे. डॉ देवशरण भगत ने कहा कि मजदूरों और विस्थापितों के हितों की आवाज हमेशा बुलंद करते रहे सोरेन का जाना अपूरणीय क्षति है.
रांची: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन ने मजदूरों और विस्थापितों की आवाज बनकर सदैव अग्रिम पंक्ति में संघर्षरत रहे. उन्होंने झारखंड आंदोलन में एक सच्चे योद्धा की भूमिका निभाई. महतो ने कहा कि रामदास सोरेन ने महत्वाकांक्षा से दूर रहकर जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया था.
झारखंडी जनता के हक के लिए लड़े रामदास सोरेन : प्रवीण प्रभाकर
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि रामदास सोरेन का जाना उस पीढ़ी का एक पाया खिसक जाना है, जिसने झारखंडी जनता के हक और सम्मान की लड़ाई को मूलमंत्र बनाया था. वह मंत्री पद की दौड़ में नहीं बल्कि जनकल्याण में तत्पर दिखते थे.
विस्थापितों और मजदूरों के लिए आवाज उठाते रहे रामदास सोरेन : डॉ भगत
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
