रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां, प्रचार करने पहुंचे सरयू के काफिले पर पथराव, ओम माथुर का बड़ा बयान

रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां, प्रचार करने पहुंचे सरयू के काफिले पर पथराव, ओम माथुर का बड़ा बयान

 

रांची : रांची से छपने वाले प्रमुख अखबारों में आज महाराष्ट्र की राजनीति का महा उलटफेर की खबर प्रमुखता से है. इसके साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव की खबरें भी अखबारों में प्रमुखता से हैं.

 

प्रभात खबर की सुर्खी है : महाराष्ट्र में महा-उलटफेर. रातभर में पलटा पासा, सुबह नयी सरकार. अजित पवार के सहयोग से फिर सत्ता में भाजपा. अखबार के पहले पन्ने पर खबर है: प्रचार करने पहुंचे सरयू के काफिले पर पथराव, हंगामा. अखबार ने बाॅटम में एक स्टोरी छापी है: विरासत बचाने मैदान में पत्नी व संतान. यह खबर चुनाव में नेताओं की पत्नियों एवं बच्चों के भाग लेने के संदर्भ में है. अखबार ने भाजपा के बड़े नेता ओम माथुर का यह बयान छापा है कि नक्सलवाद खत्म हो गया यह कहना गलत होगा. दरअसल दरअसल, सूबे के पलामू प्रमंडल में दो दिन में दो नक्सली हमले हो चुके हैं. कल पलामू जिले में प्रखंड प्रमुख एवं भाजपा नेता सहित दो की हत्या की खबर भी अखबार ने प्रमुखता से दी है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल

प्रभात खबर ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष का इंटरव्यू छापा है: स्थानीय नीति में गड़बड़ी सरकार में आते ही बदलेंगे. अखबार के अंदर के पन्ने पर एक खबर है कि सांस की नली में फंसी थी सीटी, बोलने पर आती थी सीटी की आवाज, रिम्स में आपरेशन कर निकाला. अखबार ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की भी खबर दी है. लिखा है कि मौके पर ही देना होगा जुर्माना.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

हिंदुस्तान की लीड खबर है : पलामू में नक्सलियों ने गोलियां बरसाई, दो मरे. अखबार ने रघुवर दास का इंटरव्यू छापा है, जिसमें मुख्यमंत्री का दावा है कि झारखंड के स्कैम स्टेट से स्किल स्टेट बनाया. अखबार ने खबर दी है कि राजनाथ सिंह एवं स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार करने के लिए आज पलामू के दौरे पर आएंगे. बाबूलाल मरांडी का आरोप है कि भाजपा ने झूठे सपने दिखा कर जनता को ठगा.

ओम माथुर का बयान है कि भाजपा 65 प्लस का आंकड़ा प्राप्त करेगी. अखबार ने खबर दी है कि डाॅ पवन शर्मा कल रांची सीट से पर्चा भरेंगे. वे चेंबर के प्रतिनिधि के तौर पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. अखबार ने खबर दी है कि कड़िया मुंडा के बेटे अमरनाथ मुंडा झामुमो में शामिल हो गए. उन्हें हेमंत सोरेन ने पार्टी में शामिल करवाया.

दैनिक भास्कर ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम की शानदार पैकेजिंग की है. हेडिंग दिया है : पवारफुल पाॅलिटिक्स. शुक्रवार की रात तक उद्धव ठाकरे का सीएम बनना तय था, शनिवार की सुबह सत्ता का लड्डू भाजपा ले गयी. सुप्रीम कोर्ट में आज महाराष्ट्र मामले की सुनवाई सुबह साढे दस बजे होगी. आज छुट्टी के दिन भी इसके लिए शीर्ष अदालत खुलेगी. पलामू में माओवादी हमले की खबर इस अखबार ने भी पहले पन्ने पर दी है और लिखा है कि चुनाव आयोग ने केंद्र से भेजा स्पेशल पुलिस आॅब्जर्वर.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका