सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रामगढ़ में एकता मार्च, सांसद ने कहा—राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सर्वोपरि

सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी की अगुवाई में निकला मोर्चा

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रामगढ़ में एकता मार्च, सांसद ने कहा—राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सर्वोपरि

रामगढ़ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भव्य एकता मार्च निकाला। सांसद मनीष जायसवाल ने राष्ट्र निर्माण और रियासतों के एकीकरण में पटेल के ऐतिहासिक योगदान को सर्वोपरि बताया।

रामगढ़ : रामगढ़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती एकता मार्च निकाल कर मनाई गई। मार्च में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा मेरा भारत के बैनर तले आयोजित एकता मार्च में सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी ने रामगढ़ कॉलेज से पटेल चौक तक भाग लिया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक "वंदे मातरम" के गायन से हुई।

सांसद मनीष जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र निर्माण और रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को याद रखा जाना चाहिए। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना को अपने भीतर समाहित करके ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन साहस, आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। विधायक रोशन लाल चौधरी ने सभी से राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, रणंजय कुमार उर्फ़ कूंटू बाबु, डॉ. संजय प्रसाद सिंह, राजू कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी, महेन्द्र प्रजापति, संजीत कुमार, राजीव जायसवाल, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, संजीव कुमार बबला, सरदार अनमोल सिंह सहित अन्य गणमान्य शामिल हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव