गुरुजी की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में उमड़ा जनसैलाब, "कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा" ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
गुरुजी के जीवन मूल्यों और योगदान को याद कर भावुक हुए सदस्य
स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए "कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा" के सैकड़ों सदस्य नेमरा, रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर संगठन ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और प्रार्थना सभा में गुरुजी के योगदान, विचार और प्रेरणादायी जीवन को याद किया.
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज नेमरा स्थित पैतृक गांव में "कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा" के सदस्यों ने मुलाकात कर उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने स्मृति शेष- दिशोम गुरु शिबू सोरेन को स्मरण करते हुए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया. जिसमें "गुरूजी" को श्रद्धा व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने गुरूजी के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि गुरूजी ने सदैव शिक्षा, सेवा और एकता का संदेश दिया. उनका मार्गदर्शन और प्रेरणा हमेशा समाज को दिशा देता रहेगा. सभा में उपस्थित लोगों ने गुरूजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

