गुरुजी की सरलता और व्यक्तित्व ने मुझे प्रभावित किया: राजनाथ सिंह

नेमरा पहुंचे रक्षा मंत्री, गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया

गुरुजी की सरलता और व्यक्तित्व ने मुझे प्रभावित किया: राजनाथ सिंह
सीएम हेमंत सोरेन से मिलते राजनाथ सिंह साथ में संजय सेठ

रामगढ़ के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के संस्कार भोज का आयोजन हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं. उन्होंने कहा कि गुरुजी का व्यक्तित्व बेहद प्रेरणादायी था. संस्कार भोज में बाबा रामदेव, पप्पू यादव, अश्विनी चौबे और आर.के. आनंद भी पहुंचे.

रामगढ़: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आज स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के "संस्कार भोज" में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेमरा, रामगढ़ स्थित आवास पहुंचे. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्मृति शेष-गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा मुख्यमंत्री एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की.

गुरुजी का व्यक्तित्व मुझे प्रभावित करती थी: राजनाथ 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मेरी कई मुलाकातें हुईं. उनकी सहजता, सरलता एवं व्यक्तित्व मुझे प्रभावित करती थी. गुरुजी सिर्फ आदिवासी ही नहीं बल्कि अन्य समाज के भी अभिभावक के रूप में जाने जाते थे. मैं अपनी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सांसद पप्पू यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद आर०के० आनंद एवं योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे नेमरा.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के "संस्कार भोज" में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सांसद पप्पू यादव, योग गुरु बाबा रामदेव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आर०के० आनंद सम्मिलित हुए. सभी ने स्मृति शेष-गुरुजी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की.

यह भी पढ़ें: प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप