संत वही जो समाज को जोड़े और सत्य से रूबरू कराए : प्रो. के डी झा

समाज को जोड़ने और सत्य के मार्ग पर चलने की आवश्यकता 

संत वही जो समाज को जोड़े और सत्य से रूबरू कराए : प्रो. के डी झा

मेदिनीनगर में इप्टा की सांस्कृतिक पाठशाला के 86वें सत्र में प्रो. के डी झा ने कहा कि सच्चा संत वही है जो समाज को जोड़ने और सत्य का मार्ग दिखाने का कार्य करे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संतों की वाणी को जीवन में उतारने की अपील की।

मेदिनीनगर : सत्य बोलने की ताकत रखने वाले ही संत कहलाते हैं। संत की कोई जाति नहीं होती। बिना किसी भेदभाव के समाज को जोड़ने का कार्य जो करता है, वही सच्चा संत होता है। प्रायः हम लोग साधु और संत को एक समान मान लेते हैं, लेकिन दोनों में सूक्ष्म अंतर है। साधु का अर्थ है साधक, ऋषि का अर्थ है ऋचाओं का लेखक, जबकि सत्य मार्ग पर चलते हुए ईश्वर से साक्षात्कार का मार्ग बताने वाले को संत कहा गया है।

इप्टा द्वारा संचालित सांस्कृतिक पाठशाला की 86वीं कड़ी में “संतों की परंपरा और हमारा समाज” विषय पर आयोजित संवाद में यह बातें प्रोफेसर कद झा ने कही। उन्होंने कहा कि सभी संतों ने मूर्ति पूजा का विरोध किया, किंतु विडंबना यह है कि आज उन्हीं संतों की मूर्तियाँ स्थापित कर दी गई हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव एवं सामाजिक विश्लेषक एवं कार्यकर्ता कमल चंद किसपोटा ने संयुक्त रूप से की। विषय प्रवेश कराते हुए प्रेम प्रकाश ने कबीर, तुलसी, नानक, रहीम, मीरा सहित अनेक संतों का स्मरण करते हुए समाज का यथार्थ चित्रण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि संतों की वाणी को समाज याद तो करता है, पर उसे अपने जीवन में लागू करने से हिचकिचाता है।

संवाद को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक गोविंद प्रसाद ने कहा कि संतों की वाणी और समाज के व्यवहार में भारी अंतर दिखाई देता है। शिक्षक अच्छे लाल प्रजापति ने कहा कि संतों की परंपरा तब शुरू हुई जब समाज में जाति, धर्म और संप्रदाय की भावना चरम पर थी। संतों ने इन सीमाओं से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव और एकता की बात कही। ललन प्रजापति ने कहा कि हमें संतों की वाणी के अनुरूप जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा

इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि आधुनिक युग के कई संत अब राजनीति में प्रवेश कर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि संत परंपरा की मूल भावना समाज को जोड़ने और सत्य का मार्ग दिखाने की थी। वरिष्ठ पत्रकार एवं मल्टी आर्ट संगठन के मिथिलेश कुमार ने कहा कि आज के दौर में संतों की वाणी की मनमानी व्याख्या कर उनकी परंपरा को प्रदूषित किया जा रहा है। अजीत कुमार एवं संजीव कुमार संजू ने भी अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें: JSSC परीक्षा में नकल पर सख्ती, मोबाइल और स्मार्ट वॉच पूरी तरह प्रतिबंधित

अध्यक्षता कर रहे कमल चंद किसपोटा ने कहा कि आज के समय का सच्चा संत वही होगा जो हमें प्रकृति से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मनुष्य कृत्रिमता में जी रहा है, इसलिए जो व्यक्ति उसे उसके वास्तविक स्वरूप से परिचित कराएगा, वही संत कहलाएगा।
पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संत ने भगवान को भगवान नहीं कहा। राम को मर्यादा पुरुषोत्तम और कृष्ण को महायोगेश्वर कहा गया है। हमारे संतों ने भगवान को मूर्ति या चित्र के रूप में नहीं, बल्कि उनके गुणों और आचरण के रूप में आत्मसात करने का संदेश दिया। वर्तमान समाज केवल मूर्तियों और तस्वीरों तक सीमित होकर रह गया है।

कार्यक्रम के अंत में इप्टा के जिला सचिव रवि शंकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया और अपने विचार रखे। इसके बाद पंकज श्रीवास्तव ने राजनंदन राजन द्वारा लिखित नाटक का पुस्तक इंतजाम और इंकलाब सांस्कृतिक पाठशाला को प्रदान किया।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप