Palamu News : दो हजार बोतल अवैध देशी शराब बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में झाड़ियों से मिली शराब, एसपी रीष्मा रमेशन ने की कार्रवाई की पुष्टि

Palamu News : दो हजार बोतल अवैध देशी शराब बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में कजरात नवाडीह रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने लगभग 2,000 बोतल टनाका और छबीली ब्रांड की देशी शराब बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार को प्रेस वार्त्‍ता कर यह जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस को सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मो याकूब ने बताया कि सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।

दंगवार ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक सोनू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल और आरपीएफ कजरात नवाडीह की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

इस दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 23 बोरियों में बंद टनाका और छविली नामक देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक बोरी में 4 पेटी थीं, जिससे कुल 92 पेटियां और लगभग 2,000 बोतलें जब्त की गईं।

इसके साथ ही, एक स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (जेएच03 एएस 4069) भी मौके से जब्त की गई। पुलिस ने शराब मालिक हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के काजरात नवाडीह निवासी राजन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हुसैनाबाद थाना में कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सोनू कुमार गुप्ता के साथ आरक्षी अमर कुमार, धनश्याम प्रसाद, फेकन राम, विकास कुमार और आरपीएफ नवाडीह कजरात की टीम शामिल थी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान