Palamu News: आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची की मौत, एक घायल
घायल बच्ची का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी
पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चाड़ो गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से मनीता कुमारी नामक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची झुलस गई। चारों बच्चे बारिश से बचने नीम के पेड़ के नीचे खड़े थे। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना मृतका के घर से 100 फीट दूर हुई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया। मौके पर थाना प्रभारी और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
पलामू: हुटार के मायापुर के चाड़ो गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक झुलस गई। दो बाल बाल बच गए। घटना के समय चारों बच्चे बारिश के पानी से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े थे। शुक्रवार सुबह बच्ची के शव का अंतिम संस्कार किया गया। घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। मृतक बच्ची की पहचान मनीता कुमारी, पिता वीरेंद्र भुइयां के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मनीता कुमारी और चार बच्चे चाड़ो गांव में घर के पास खेल रहे थे। अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। सारे बच्चे नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी क्रम में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मनीता कुमारी और एक अन्य बच्ची चपेट में आ गए। दोनों को इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां मनीता कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक अन्य बच्ची का इलाज किया गया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








