Jharkhand News: पलामू में सबसे अधिक 85 मिलीमीटर बारिश हुई रिकॉर्ड

मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी 

Jharkhand News: पलामू में सबसे अधिक 85 मिलीमीटर बारिश हुई रिकॉर्ड

झारखंड के पलामू जिले के उंटारी रोड में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 85.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। गर्जन के साथ तेज हवा चलने (30 से 40 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से) और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

रांची: झारखंड के पलामू जिले के उंटारी रोड में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 85.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है। विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन के साथ तेज हवा चलने (30 से 40 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से) और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों से बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की स्थिति बनने के कारण राज्य भर में भारी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इससे थोड़ी गर्मी और उमस महसूस की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 32.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री, जमशेदपुर में 31.5, डालटेनगंज में 31.6 डिग्री, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement