मेदिनीनगर के छःमुहान पर गैस सिलेंडर लदे ट्रक से कुचलकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

शहर थाना प्रभारी ने कहा— मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी

मेदिनीनगर के छःमुहान पर गैस सिलेंडर लदे ट्रक से कुचलकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मेदिनीनगर के छःमुहान चौक पर शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय अशोक पासवान की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कार्रवाई जारी है।

पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के छःमुहान पर शुक्रवार सुबह सात बजे रसोई गैस सिलेंडर लदे एक ट्रक की चपेट में आने से पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके भीड़ जमा हो गई। ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया गया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। नगर निगम कर्मियों के सहयोग से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेजा। मृतक की पहचान लेस्लीगंज के दुमी निवासी 55 वर्षीय अशोक पासवान के रूप में हुई है। अशोक पिछले 30 साल से धोबी मोहल्ला में प्रदीप कुमार के घर रहते थे और प्रधान डाकघर के सामने उनकी मिठाई दुकान में काम करते थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह जिला प्रशासन से किया है।
बताया जाता है कि अशोक पासवान हर दिन की तरह सुबह जागने के बाद धोबी मोहल्ला से छःमुहान चाय पीने आये थे। अचानक एक गैस सिलेंडर लोड ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुकान मालिक प्रदीप के अनुसार अशोक पिछले 30 साल से उसकी दुकान में काम करते थे और घर पर रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी उसके परिवार के अन्य सदस्यों को दे दी गई है।

इधर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार ने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

समृद्ध झारखंड की खबर का असर: उपायुक्त ने लिया संज्ञान, प्रिया की पढ़ाई को मिला सहारा समृद्ध झारखंड की खबर का असर: उपायुक्त ने लिया संज्ञान, प्रिया की पढ़ाई को मिला सहारा
जेटेट नियमावली रद्द होना पलामू के युवाओं की बड़ी जीत: आशुतोष तिवारी
Sahebganj News: फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कोच अटेंडेंट शराब के साथ गिरफ्तार
Koderma News: जैन मंदिर में भगवानी देवी अजमेरा की पुण्यतिथि पर भव्य पूजन
झारखंड में बड़ी सफलता: पुलिस-CRPF ऑपरेशन में 4 माओवादी ढेर, भारी हथियार बरामद
Jamshedpur News: कदमा में दर्दनाक घटना, बीटेक छात्र ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम
Sahebganj News: राजमहल में सोहराई लोक कला कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Dhanbad News: बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दौड़-लंबी कूद के साथ जारी होमगार्ड भर्ती
Dumka News: बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
Bokaro News: बड़ा साइबर फ्रॉड, लग्जरी अपार्टमेंट से 4 जामताड़ा के ठग गिरफ्तार
जमशेदपुर में गर्मी का कहर: अभिभावक संघ ने स्कूल समय बदलने की मांग
पाकिस्तान में भीषण गैस पाइपलाइन धमाका, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Advertisement