Palamu news: नकली ST सर्टिफिकेट बनाकर हासिल की थी नौकरी, बर्खास्त किए गए उप निर्वाचन पदाधिकारी

झारखंड सरकारी सेवक नियमावली के तहत किया गया बर्खास्त

Palamu news: नकली ST सर्टिफिकेट बनाकर हासिल की थी नौकरी, बर्खास्त किए गए उप निर्वाचन पदाधिकारी
(प्रोजेक्ट भवन)

जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि कानु राम नाग अत्यंत पिछड़ी जाति में शामिल तमाड़िया जाति से आते हैं और उन्हें मुंडा जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सकता।

पलामू: नकली एसटी सर्टिफिकेट मामले में पलामू चुनाव अधिकारी कानु राम नाग को शुकवार को उनके पद से झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम 14 (x) के तहत सेवा से हटाया गया है। 

पलामू के उप निर्वाचन पदाधिकारी कानु राम नाग को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से एसटी सर्टिफिकेट बनाकर द्वितीय झारखंड प्रशासनिक सेवा की नौकरी हासिल की थी। कैबिनेट ने 27 सितंबर को इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। कानु राम नाग तमाड़िया जाति से आते हैं, जो अत्यंत पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आती है, लेकिन उन्होंने मुंडा जनजाति का प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी हासिल की थी।

शुक्रवार को कैबिनेट विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि झारखंड सरकार ने उन्हें झारखंड सरकारी सेवक नियमावली, 2016 के नियम 14 (x) के तहत सेवा से हटाया है। हालांकि, उन्हें दूसरी सरकारी सेवा में बहाली के लिए अयोग्य नहीं ठहराया गया है। इसका मतलब वे दूसरी बहाली के दौरान अपनी असली जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कानु राम नाग चाईबासा के रहने वाले हैं और एसटी सर्टिफिकेट के आधार पर द्वितीय जेपीएससी की परीक्षा में चयनित हुए थे। इसकी जानकारी मिलने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था और कार्मिक विभाग की तरफ से ये मामले की जांच के लिये जाँच समिति बनाई गई थी। जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि कानु राम नाग अत्यंत पिछड़ी जाति में शामिल तमाड़िया जाति से आते हैं और उन्हें मुंडा जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सकता। इस फैसले को कानु राम नाग ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली थी।

यह भी पढ़ें: पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का धरना, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार