गुप्त सूचना पर बड़ी कारवाई, जेजेएमपी के दो नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे

दोनों उग्रवादी कई नक्सली घटनाओं और हालिया मुठभेड़ में थे शामिल

गुप्त सूचना पर बड़ी कारवाई, जेजेएमपी के दो नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे

लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जेजेएमपी संगठन के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो लाख का इनामी एरिया कमांडर सुनील उरांव और मुकेश लोहरा शामिल हैं, जिन पर कई नक्सली मामलों में आरोप दर्ज हैं।

लातेहार: लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर झारखंड उग्रवादी संगठन जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो उग्रवादियाें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियाें में दाे लाख का इनामी एरिया कमांडर सुनील उरांव लातेहार थाना क्षेत्र के नवागढ़ का रहने वाला है। जबकि एरिया कमांडर मुकेश लोहरा मनिका का रहने वाला है। दोनों की गिरफ्तारी लातेहार के नवागढ़ से हुई।

बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के उग्रवादी सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव के पास देखे गए हैं। सूचना के बाद लातेहार डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और उग्रवादियाें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर पहले उग्रवादियाें की घेराबंदी की और दोनों उग्रवादियाें को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर सुनील उरांव पर 7 से अधिक उग्रवादी हिंसा के मामले दर्ज हैं। जबकि मुकेश पर भी कई कांड दर्ज हैं। कुछ दिन पहले पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में भी दोनों नक्सली शामिल थे।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक