पाकुड़ के बासतेकुंडी गांव का लातार टोला व छापा टोला आजाद की 74 सालों बाद भी सड़क व बुनियादी सुविधाओं से वंचित

पाकुड़ के बासतेकुंडी गांव का लातार टोला व छापा टोला आजाद की 74 सालों बाद भी सड़क व बुनियादी सुविधाओं से वंचित

सरकार व अधिकारियों से गुहार लगाने का भी नहीं होता कोई असर

गर्भवती महिलाओं, रोगियों व बुजुर्ग एवं बच्चों को होती है काफी दिक्कत

पाकुड़ : जहाँ एक ओर देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं, संथाल परगना का बासेतकुण्डी गांव का लातार टोला और छापा टोला आजादी के इतने वर्ष होने के बाद भी सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाया है. यह गावं पाकुड़ जिले के प्रखंड पाकुड़िया, पंचायत बासेतकुण्डी के अन्तर्गत पड़ता है. यह गांव महेशपुर विधानसभा क्षेत्र व राजमहल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.


यहां के विधायक स्टीफन मरांडी और सांसद विजय हांसदा हैं. ग्रामीणों ने पिछली सरकार के समय मुख्यमंत्री तक सड़क का गुहार लगायी थी, लेकिन सड़क नहीं बनी. ग्रामीणों ने इसके साथ-साथ उपायुक्त और प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी गुहार लगायी है, लेकिन पक्की सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है. यह कच्ची सड़क मात्र दो किलोमीटर दूरी की है, जो शिबू मोड़ से भागड़ नदी तक पड़ती है.


ग्रामीणों का कहना है कि वर्षा में हम ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वर्षा से कच्ची सड़क इतनी ख़राब हो जाती है कि उस पर गाय, बैल, इंसान, मोटर साइकिल तक चलना मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों यह भी कहते हैं कि सभी राजनीतिक पार्टिया चुनाव के समय वोट लेने आती हैं और कहती हैं कि सड़क बन जाएगी, लेकिन चुनाव के बाद कोई नहीं आता है और सड़क भी नहीं बनती है.


ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस वक्त कोई बीमार पड़ जाये या गर्भवती को हॉस्पिटल ले जाना पड़े तो कोई गाड़ी या एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती है. ऐसी हालत में ग्रामीणों को खटिया के माध्यम से दो किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग तक मरीज व गर्भवती को ले कर जाना पड़ता है. तभी किसी गाड़ी या एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल ले जाते हैं. ग्रामीणों ने लॉकडाउन में सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद, उपायुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी से पक्की सड़क बनाने कि मांग की है.


इस मौके पर ग्राम प्रधान परमेश्वर मुर्मू के साथ रामसोना मरांडी, गणेश रविदास, कोरनेल हेम्ब्रोम, नरेश हेम्ब्रोम, बबलू मरांडी, जगदीश बास्की, नागेन सोरेन आदि उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी