Koderma News: दो ट्रकों की भिड़ंत, तीन लोग घायल, बस दुर्घटनाग्रस्त

Koderma News: दो ट्रकों की भिड़ंत, तीन लोग घायल, बस दुर्घटनाग्रस्त
File photo

जानकारी के अनुसार श्री लक्ष्मी नामक एक यात्री बस (डब्लू बी 79 ए 8266) कोलकाता से नवादा होते बिहार शरीफ जा रही थी। इसी दौरान कोडरमा घाटी में किसी अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

कोडरमा: कोडरमा घाटी में सोमवार को दो सड़क हादसे हुए। दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए वहीं बस भी दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें कई यात्री बच गए। घाटी में सड़क की स्थिति खराब हो गयी है और हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। 

दो ट्रकों की भिड़ंत, तीन लोग घायल

रांची-पटना मुख्य मार्ग पर नौवां माइल घाटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कोलकाता से बिहार जा रहा चावल लदा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। वहीं, बिहार से आ रहा ईंट लदा ट्रक नियंत्रण खो बैठा और पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और चालक-खलासी उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में चावल ट्रक का चालक अख्तर शेख और उपचालक छट्टू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ईंट लदे ट्रक का चालक अरुण मेहता भी चोटिल हो गया। सभी घायलों को एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। पलटे हुए ट्रक से चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गईं और ईंट लदा ट्रक व ट्रैक्टर सड़क के बीचोंबीच फंस गए। इससे घाटी क्षेत्र में दोनों ओर लंबा जाम लग गया। भारी वाहनों के फंसने से छोटे वाहनों और बसों की कतार कई किलोमीटर तक बढ़ गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे हटाया। पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने की कोशिश की।

बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्री बचे

कोडरमा घाटी के बंदरचुआं के समीप सोमवार की सुबह यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान उसमें बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार श्री लक्ष्मी नामक एक यात्री बस (डब्लू बी 79 ए 8266) कोलकाता से नवादा होते बिहार शरीफ जा रही थी। इसी दौरान कोडरमा घाटी में किसी अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बस चालक व बस में बैठे यात्रियों को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाम से बचाने के लिए बस को सड़क किनारे लगवाया। इधर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के पश्चात बस में बैठे यात्री दूसरे वाहन से अपने-अपने गंतव्य स्थान तक चले गए। कोलकाता से बिहार जाने वाली अधिकतर बसों की छत पर सामान से भरा रहता है, जिसके कारण हमेशा घाटी में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज