Koderma News: तेली-साहू समाज के जिला महामंत्री वीरेंद्र कुमार साहू राजद में शामिल
सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव ने पिछड़ो को आवाज दी: सुनील साहू
मौके पर विजय यादव,कोडरमा प्रखण्ड अध्यक्ष मो मुबारक,डोमचांच प्रखण्ड अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, झुमरीतिलैया नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी, पवन भगत, संतोष कुमार दास, संजय यादव, जागेश्वर दास,शंभु पासवान, राधेश्याम यादव, अशोक यादव, मो यूसुफ,जैकी यादव आदि मौजूद थे।
कोडरमा: तेली-साहू समाज के पूर्व युवा अध्यक्ष और वर्तमान में समाज के महामंत्री वीरेंद्र कुमार साहू ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली। गुरुवार को विशुनपुर आश्रम रोड,झुमरीतिलैया स्थित राजद प्रधान कार्यालय में वीरेंद्र कुमार साहू को राजद के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू और जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने सदस्यता दिलाई। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव ने पिछड़ो को आवाज दी,पिछड़ा समाज आज अपने हक़ अधिकार के लिए गोलबंद हुआ है, ये सामाजिक न्याय के विचार और नारे से ही संभव हो सका है।
उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज को शोषण और अन्याय के खिलाफ लड़ना लालू प्रसाद यादव ने ही सिखाया। झारखण्ड में राजद सामाजिक न्याय के नारे और सोच में विश्वास रखने वालों को सम्मान दे रही। उन्होंने कहा कि कोडरमा में तेली-साहू समाज के नेता वीरेंद्र कुमार साहू के राजद में जुड़ने से पार्टी काफी मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज जागरूक हो रहा है और इतिहास,वर्तमान और भविष्य का आंकलन कर अपने हक अधिकार के लिए सामाजिक न्याय के लिए गोलबंद हो रही है। उन्होंने कहा कि कोडरमा में संगठन को सशक्त बनाने के लिए पिछड़ा प्रकोष्ठ को धारदार बनाया जाएगा।

