Koderma News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

घायल को किया गया रिम्स रेफेर

Koderma News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल
File Photo

आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और उससे परिजन का संपर्क सूत्र लेकर उन्हें घटना की सूचना दी।

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराटांड़ निवासी एक युवक की शराब के नशे में कोडरमा रेलवे स्टेशन के समीप बीती रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से बांया पैर कट कर दो भागों में बंट गया है। घायल की पहचान श्रवण कुमार (28, पिता प्रदीप कुमार भदानी) के रूप में हुई है। घटना को लेकर घायल की मां रेखा भदानी ने बताया कि श्रवण झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक पर दिनेश नामक एक व्यक्ति के फल के ठेले पर काम करता है। वह ज्यादातर उसी के पास रहता है और अपने घर भी ना के बराबर आता जाता है।

उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे उन्हें सूचना मिली कि श्रवण का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके पश्चात हमलोग सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे जहां से हमें श्रवण को तुरंत रांची के रिम्स ले जाने की बात कहकर उसे रेफेर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है, हालांकि उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

श्रवण की माँ ने बताया कि श्रवण के पिता झुमरीतिलैया के झंडा चौक पर नास्ते का ठेला लगते हैं। उन्होंने बताया कि श्रवण शराब का काफी ज्यादा सेवन करता है। उन्होंने बताया कि देर रात वह नशे में ही रेलवे ट्रैक की ओर गया होगा। इधर घटना को लेकर कोडरमा के आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती कर रहे जवान के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोडरमा जंक्शन के पूरब दिशा (हावड़ा की ओर) में एक युवक घायल है। जिसका बांया पैर कट कर दो भागों में बट गया है। आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और उससे परिजन का संपर्क सूत्र लेकर उन्हें घटना की सूचना दी गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक