Koderma News: सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

4808 वादों का निष्पादन, 8 करोड़ 42 लाख की वसूली

Koderma News: सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
लोक अदालत में शामिल अधिकारी एवं जज.

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल नौ बेंचों के माध्यम से कुल 4,808 वादो का निष्पादन किया गया जिसमे लंबित वादों की संख्या 1424 तथा प्री-लिटिगेशन के 3384 मामले (बैंक ऋण व अन्य) शामिल है, जबकि विभिन्न विभागों से कुल 8 करोड़ 42 लाख 75 हजार 478 रुपये राजस्व की वसूली की गई.

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. विधिवत उद्घाटन के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा बाल कृष्ण तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. प्रधान जिला जज बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता, एवं सुलभ न्याय पाने का सशक्त माध्यम है. इसके माध्यम से जहाँ एक ओर लोगों के समय एवं पैंसो की बचत होती है, वहीं लोगों को त्वरित न्याय भी मिल पाता है. उन्होंने सभी विभाग के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग करने की अपील की. 

कोडरमा के जिला जज प्रथम गुलाम हैदर ने कहा कि लोक अदालत की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढती जा रही है. उन्होंने कहा कि वादों के निष्पादन के दृष्टिकोण से कोडरमा का ग्राफ काफी ऊँचा है. इसके लिए यहाँ के सभी न्यायिक पदाधिकारी बधाई के पात्र है. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा एवं सचिव मनीष कुमार सिंह ने प्राधिकार के सभी कार्यकर्मो में अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया. अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया. 

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल नौ बेंचों के माध्यम से कुल 4,808 वादो का निष्पादन किया गया जिसमे लंबित वादों की संख्या 1424 तथा प्री-लिटिगेशन के 3384 मामले (बैंक ऋण व अन्य) शामिल है जबकि विभिन्न विभागों से कुल 8 करोड़ 42 लाख 75 हजार 478 रुपये राजस्व की वसूली की गई. मौके पर, मुंसिफ मिथिलेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया, ज्योत्सना पाण्डेय, नमिता मिंज, एलडीएम. निवास कुमार,  स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक वन विभाग, उत्पाद विभाग, विधुत विभाग के पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, राजीव कुमार, अजीत कुमार, विकाश कुमार, रविन्द्र कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनील कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, महेश्वर कुमार, दीपक कुमार, राजेंद्र कुमार, मुंगालाल दास, कुमार संजय, प्रियंका कुमारी, रवि कुमार, अभिमन्यु कुमार, सहित भारी संख्या में अधिवक्ता न्यायालयकर्मी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि व पक्षकार गण मौजूद थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश