Koderma News: वृद्धा आश्रम में मेडिको विधिक जागरूकता शिविर सह मेडिकल चेक अप कैंप का आयोजन
कार्यक्रम में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी रहे मौजूद
प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी ने कहा, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना हम सभी नागरिकों का नैतिक कार्य है. वरिष्ठ नागरिको के अधिकारों का हनन नहीं हो तथा उनके मौलिक अधिकार संरक्षित रह सके इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कृत संकल्पित है.
कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में झुमरीतिलैया स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिको विधिक जागरूकता शिविर सह मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिको का सम्मान करना हम सभी नागरिको का नैतिक कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिको के अधिकारों का हनन नहीं हो तथा उनके मौलिक अधिकार संरक्षित रह सके इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कृत संकल्पित है.
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने माता पिता एवं बुजुर्गो का सम्मान किए बिना किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकता तथा बुजुर्गो का सम्मान कर प्राधिकार खुद को गौरवान्ति महसूस कर रहा है. नई पीढ़ी को बुजुर्गो का सम्मान करना चाहिए. उनके द्वारा दिए मार्गदर्शन को अपनाना चाहिए साथ ही उनके हर छोटी बड़ी चीजो का ध्यान रखना चाहिए. अपने संबोधन में प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार बुजुर्गो के हक़ एवं अधिकार के लिए निशुल्क विधिक सेवा प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर है. उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सुख सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें हर संभव सहायता देने की पूरी कोशिश करेगा.


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


