Koderma News: घटवार घट्वाल आदिवासी महासभा ने किया करमा महोत्सव का आयोजन
विधायक मनोज यादव, काशीनाथ सिंह एवं कृष्णा सिंह घटवार हुए शामिल
कोडरमा: जिला के चंदवारा प्रखंड के भोडों बाराडीह गांव मैदान में घटवार- घटवाल आदिवासी महासभा के द्वारा प्राकृतिक पर्व करमा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बरही विधायक मनोज यादव, जिला परिषद रेणु कुमारी, घटवार-घटवाल आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष काशी नाथ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार, प्रदेश प्रवक्ता नारायण राय, प्रदेश सदस्य दुर्गा राय, सीताराम राय प्रदेश महिला नेत्री सह जिला उपाध्यक्ष सह इंदरवा पंचायत मुखिया उमा देवी उपस्थित रही। अतिथियों का स्वागत मालापहनाकर पैर धोकर एवं तिलक लगाकर किया गया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया। जबकि कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला सचिव दारोगी प्रसाद सिंह एवं उपसचिव विनोद सिंह के द्वारा किया गया। वहीं बरही विधायक मनोज यादव ने संबोधन में करमा महोत्सव आयोजित कार्यक्रम की उन्होंने प्रशंसा किया। साथ ही कहा की घटवार - घटवाल को आदिवासी सूची में सरकार शामिल करें।ये लोग वन प्राकृतिक के रक्षक के रूप में जाने जाते हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार ने सभी को करमा पर्व की शुभकानाएं दिया। साथ ही कार्यक्रम में संगठन मजबूती और अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षित के अलावे घटवार - घटवाल को आदिवासी सूची में सरकार शामिल करें। इन तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सरकार से ध्यान देने की माँग किया है। वही कार्यक्रम के दौरान करम का डाल लगाकर पारंपारिक तरीके से पूजा अर्चना किया गया। साथ ही प्राकृतिक को सहेजने का भी शपथ लिया गया। और झूमर में सभी मिलकर जमकर झूमे। वही घटवार - घटवाल आदिवासी समाज से इंटर मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्राईज और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
