Koderma News: विभावि से जेजे कॉलेज को हटाने का फैसला छात्र विरोधी, बजरंग नगर में जुटे जिले के वरिष्ठ शिक्षाविद्
छात्रों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए गोलबंदी की रणनीति
झुमरीतिलैया के बजरंग नगर में जेजे कॉलेज बचाओ समिति की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें जगन्नाथ जैन कॉलेज को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर गिरिडीह के सर जेसी बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के सरकारी फैसले का विरोध किया गया। बैठक में इस निर्णय को छात्र विरोधी बताते हुए आंदोलन के लिए छात्र-अभिभावक गोलबंदी की रणनीति बनाई गई और नई कमेटी का गठन किया गया।
कोडरमा: जेजे कॉलेज बचाओ समिति कोर कमेटी की बैठक झुमरीतिलैया स्थित बजरंग नगर में शिक्षाविद्ध राम रतन अवध्या के आवास में हुई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद्ध रामरतन अवध्या ने की एवं संचालन महेश भारती ने किया। बैठक में कोडरमा जिले के ज्वलंत शैक्षणिक मुद्दों व जे जे कॉलेज को विभावे से हटाकर सर जे सी बोस विश्वविद्यालय में स्थानांतरण मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही गजट प्रकाशित होने के बाद सरकारी स्तर पर समाधान को लेकर विकल्प और तकनीकी तथ्यों पर मंथन किया गया। कोर कमेटी की बैठक में जे जे कॉलेज समेत जिलेभर के कॉलेजों में अध्ययन रत छात्रों के बीच संवाद स्थापित कर छात्र-अभिभावकों की मजबूत गोलबंदी करने पर रणनीति बनाई गई।


उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में समिति आम बैठक आयोजित करेगी, इसमे समिति का विस्तार किया जाएगा।साथ ही इस लड़ाई का आंदोलन व कार्यक्रम की रूपरेखा का ऐलान किया जाएगा।बैठक में राम रतन अवध्या, महेश भारती, देवेंद्र कुमार, सुरेश यादव, सईद नसीम, तौफीक हुसैन, रोहित कुमार, मो अलीशाद, रवि पासवान, बिनोद रामनंदन, विजय पंडित, इंद्रदेव यादव मौजूद थे।
बैठक में समिति के नेतृत्वकारी साथियों का चयन किया गया।इसमे समिति के संरक्षक-राम रतन अवध्या, सुरेश यादव, सईद नसीम,कृष्णा यादव को बनाया गया। वहीं समिति के अध्यक्ष- महेश भारती, सचिव-देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष-रोहित कुमार, सह सचिव-मो अलीशाद,कोषाध्यक्ष-तौफीक हुसैन, मीडिया प्रभारी-रवि पासवान को सर्वसम्मति से चुना गया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


