Koderma News: तिलैया डैम में बोटिंग पूरी तरह से बंद, देर रात खोले गए डैम के गेट

Koderma News: तिलैया डैम में बोटिंग पूरी तरह से बंद, देर रात खोले गए डैम के गेट
तिलैया डैम

उन्होंने बताया कि डैम से फिलहाल पनबिजली उत्पादन हेतु प्रतिदिन 650 क्यूबिक पानी छोड़ा जाता है।

कोडरमा: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडो के डैम, नदियां व तालाब में पानी लबालब हो गया है। कई नदियां उफान पर हैं, तो कई जलाशयों में पानी का स्तर खतरे से ऊपर चला गया है। वहीं दूसरी ओर कोडरमा जिले के तिलैया डैम का भी जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने को है, जिसके कारण एहतियातन शुक्रवार की देर रात 9 बजे डैम के गेट खोल दिए गए। इधर डैम के गेट खोलने से पूर्व डीवीसी प्रबंधन द्वारा कोडरमा जिला प्रशासन के अलावे गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा जिले को अलर्ट भेज दिया गया था। इसके अलावे डैम के आसपास अवस्थित गांव में माइकिंग के द्वारा लोगों को डैम के किनारे नहीं जाने की सलाह भी दी जा चुकी है। इधर, डैम का गेट खोले जाने को लेकर डीवीसी प्रबंधन और कोडरमा जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहे।

तिलैया डैम के हेडल इंचार्ज सैयद महताब कादरी ने बताया कि उनकी अगुवाई में टेक्निकल टीम लगातार डैम से प्रभावित गांव का दौरा कर रही है। इससे पूर्व कुछ दिन पूर्व डैम का गेट खोले जाने को लेकर टेस्ट भी किया जा चुका था। इधर, एतिहात के तौर पर डैम में बोटिंग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, साथ ही डैम के ऊपरी हिस्से में लोगों की आवाजाही पर भी फिलहाल पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है।

बताते चलें कि डैम में पानी का स्तर खतरे के निशान से अभी भी लगभग 5 फ़ीट नीचे था बावजूद इसके आने वाले दिनों में बारिश की संभावनाओं को देखते हुए पानी का दबाव ज्यादा ना बने, इसी के मद्देनजर डैम का गेट खोल दिया गया। हेडल इंचार्ज सैयद माहताब कादरी ने बताया कि डैम का मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार बारिश की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में वाटर डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि डैम से फिलहाल पनबिजली उत्पादन हेतु प्रतिदिन 650 क्यूबिक पानी छोड़ा जाता है।

अब डैम के फाटक खुल जाने के कारण 1 हजार क्यूबिक प्रति सेकेंड पानी अतिरिक्त डिस्चार्ज किया जा रहा है। यानी कुल मिलाकर डैम से अभी लगभग 16 सौ क्यूबिक पानी प्रति सेकंड के हिसाब से प्रतिदिन छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जब तक डैम में जलस्तर पूरी तरह से खतरे के निशान से नीचे नहीं आता है, तब तक पानी का डिस्चार्ज जारी रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत
Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश