Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

50 से अधिक शिक्षकों ने लिया डिजिटल सुरक्षा का व्यावहारिक ज्ञान

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
(फ़ोटो)

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें 50 शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में शिक्षकों को 'साइबर सिक्योरिटी' और 'स्टोरी टेलिंग' के जरिए कक्षाओं को सुरक्षित और रोचक बनाने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए।

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस बार फोकस ‘साइबर सिक्योरिटी एंड सोशल मीडिया सेफ्टी’ के साथ ‘स्टोरी टेलिंग ऐज़ अ पेडागॉजी’ पर रहा। 50 शिक्षकों ने हिस्सा लेकर डिजिटल युग में बच्चों को सुरक्षित रखने और कक्षा को रोचक बनाने के व्यावहारिक गुर सीखे।  
  
रिसोर्स पर्सन सूरज कुमार एवं अनीश लाकड़ा ने शिक्षकों को बताया कि बच्चे ऑनलाइन खतरों से कैसे बचें। पासवर्ड हाइजीन, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, फेक प्रोफाइल की पहचान, साइबर बुलिंग, डिजिटल फुटप्रिंट और प्राइवेसी सेटिंग्स पर लाइव डेमो दिया गया। शिक्षकों को ‘थिंक बिफोर यू पोस्ट’ और ‘रिपोर्ट, ब्लॉक, टॉक’ जैसे नियम सिखाए गए। बच्चों के लिए एज-एप्रोप्रिएट इंटरनेट यूज पर चार्ट भी तैयार कराए गए।  

रिसोर्स पर्सन विकास कुमार एवं सलीम ने बताया कि कहानी सिर्फ मनोरंजन नहीं, सबसे ताकतवर टीचिंग टूल है। आवाज में उतार-चढ़ाव, बॉडी लैंग्वेज, प्रॉप्स और ओपन-एंडेड सवालों से मैथ्स से लेकर साइंस तक हर विषय को कहानी में पिरोना सिखाया गया। शिक्षकों से ग्रुप में ‘पंचतंत्र से पायथागोरस तक’ कहानियां बनवाई गईं।  

प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा, एक तरफ हमें बच्चे को साइबर वर्ल्ड में सुरक्षित रखना है, दूसरी तरफ क्लास को इतना रोचक बनाना है कि मोबाइल की लत न लगे। ये दोनों स्किल आज के टीचर के लिए जरूरी हैं।  

प्रशिक्षण में शिक्षकों ने बताया, “साइबर बुलिंग केस हैंडल करना और अलजेब्रा को कहानी से पढ़ाना- दोनों का डर खत्म हो गया। सोमवार से अपनी कक्षा में ‘डिजिटल नियम’ और ‘कहानी वाला पीरियड’ शुरू करूंगी।”  

यह भी पढ़ें: Koderma News: गोदाम में शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, 5 लाख की हार्डवेयर सामग्री खाक

कार्यक्रम का समन्वय उप-प्राचार्य चन्द्र प्रकाश ने किया। निर्देशिका संगीता शर्मा ने चारों रिसोर्स पर्सन का आभार जताया और कहा कि ‘सेफ एंड हैप्पी क्लासरूम’ ही मॉडर्न पब्लिक स्कूल का विजन है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh New: डेंटल कॉलेज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चलाया विशेष अभियान Hazaribagh New: डेंटल कॉलेज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चलाया विशेष अभियान
सुकुमार को श्रद्धांजलि, कलाकारों और साहित्यकारों के लिए कल्याण कोष बनाने की मांग
Hazaribagh New: एसआईआर मैपिंग का कार्य जोरों पर, वार्ड 22 में पार्षद कार्यालय में लगा विशेष शिविर
भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह से 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना
रांची के हिनू में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Bokaro News: आदिवासी जन कल्याण ट्रस्ट का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न
Sahebganj News: यादव महासभा की बैठक में समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर
Sahebganj News: इंटरनेट वरदान या अभिशाप विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर, नशामुक्त समाज बनाने पर जोर
सचिन तेंदुलकर बोले- IPL का इम्पैक्ट प्लेयर नियम खत्म होना चाहिए, खेल का संतुलन बिगड़ रहा
साहिबगंज में पागल कुत्तों का आतंक, पकड़कर देने वाले को मिलेगा ₹2000 इनाम
बैंक अधिकारी बनकर करते थे करोड़ों की साइबर ठगी, जामताड़ा से तीन आरोपी गिरफ्तार