Bokaro News: बीएसएल के एचआर-एल एंड डी सेंटर में उद्योग, शैक्षणिक सहयोग पर कार्यशाला का आयोजन

विद्यार्थियों के व्यावहारिक अनुभव को बढ़ाने पर विशेष जोर

Bokaro News: बीएसएल के एचआर-एल एंड डी सेंटर में उद्योग, शैक्षणिक सहयोग पर कार्यशाला का आयोजन
(फ़ोटो)

बोकारो इस्पात संयंत्र के एचआर-एल एंड डी सेंटर में उद्योग-शैक्षणिक संस्थान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आईआईटी-आईएसएम धनबाद और सरला बिड़ला विश्वविद्यालय सहित कई तकनीकी संस्थानों ने हिस्सा लिया, जहाँ विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता, इंटर्नशिप और तकनीकी नवाचार पर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बोकारो: इस्पात संयंत्र द्वारा उद्योग–शैक्षणिक संस्थान सहयोग की संभावनाओं की खोज” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला-सह-चर्चा मंच का आयोजन एचआर-एल एंड डी सेंटर के कॉन्फ्रेंस कक्ष संख्या–1 में किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग–संस्थान साझेदारी को सुदृढ़ करना, विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता एवं व्यावहारिक अनुभव को बढ़ाना, संयुक्त कार्यक्रमों, संकाय संवाद, औद्योगिक भ्रमण तथा ज्ञान-साझाकरण पहलों को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल देना तथा उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के मध्य सहयोग, ज्ञान-साझाकरण एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करना था।कार्यशाला के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गईं। 

इनमें झारखंड सरकार टूल रूम, आईटीआई- गोला, सरला बिड़ला विश्वविद्यालय, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी तकनीकी परिसर, सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालय, इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईआईटी-आईएसएम) धनबाद तथा आईटीआई, बोकारो (झारखंड सरकार) शामिल थे।कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, अनुप्रयुक्त अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचार के क्षेत्रों में संयुक्त पहल की आवश्यकता पर बल दिया गया।साथ ही, विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने एवं उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए उद्योग एवं शैक्षणिक संस्थानों के मध्य सतत सहभागिता को आवश्यक बताया गया।

इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच कौशल विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप, अनुप्रयुक्त अनुसंधान एवं परामर्श, तकनीकी विकास तथा नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इसके अतिरिक्त, उभरती तकनीकी एवं औद्योगिक चुनौतियों के समाधान हेतु उद्योग विशेषज्ञों एवं शैक्षणिक संस्थानों के मध्य निरंतर सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण, नवाचार, स्थिरता एवं डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्रों में अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक सहयोग की रूपरेखा तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल
Hazaribagh News: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट
Hazaribagh News: पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त पहल, दारू थाने में सुनी गईं जन-समस्याएं
Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे नितिन नवीन: अमर बाऊरी
डोमचांच में युवा राजद की चौपाल संपन्न, स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: दिशा की बैठक में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे
पुलिस अधीक्षक ने ललपनिया ओपी और झुमरा सीआरपीएफ कैंप का किया निरीक्षण