स्कूली शिक्षा-व्यवस्था के मामले में झारखंड देशभर में 14वें पायदान पर

स्कूली शिक्षा-व्यवस्था के मामले में झारखंड देशभर में 14वें पायदान पर

रांची: राज्य के स्कूली शिक्षा-व्यवस्था ने देश भर में लम्बी छलांग लगाई है। इस वर्ष झारखंड को स्कूली शिक्षा के मामले में पूरे देश में 14वां स्थान मिला है। जबकि पिछले वर्ष झारखंड को 28वां स्थान प्राप्त हुआ था। इस तरह से देखा जाए, तो झारखंड ने इस साल 14 पायदानों की लम्बी छलांग लगाई है। राज्य को 1000 अंकों में 751 अंकों के साथ ग्रेड दो में स्थान मिला है। वहीं पिछले साल 650 अंकों के साथ झारखंड को ग्रेड 5 मिला था।

केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिट्रेसी-एमएचआरडी द्वारा साल 2018-19 के लिए जारी किए गए परफाॅरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) में ही ग्रेडिंग और अंक दाेनाें मिले हैं। जिसके आधार पर झारखंड राज्य ग्रेडिंग में तीन पायदान ऊपर पहुंचा एवं देश भर में 14वें स्थान पर आया है। वहीं कुल 34 राज्यों का प्रदर्शन भी इसी साल सुधरा है। इसके अलावा झारखंड उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बड़े राज्यों उत्तरप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, आन्ध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम आदि में अकेला ऐसा राज्य है, जाे दूसरे पायदान पर ग्रेडिंग के मामले में पहुंचा है। साथ ही 37 राज्याें में एक मात्र राज्य है, जाे एक साल में ही तीन ग्रेड ऊपर पहुंचने में कामयाब हुआ है।

इंडेक्स में हर राज्यों के स्कूली प्रबंधन को पांच सेक्शन में बांटा गया है। इनमें राज्यों में स्कूलों में सीखने की क्षमता और गुणवत्ता, स्कूलों की शिक्षा में पहुँच, स्कूली संसाधन और सुविधाएँ, शिक्षा में समानता और प्रबंधन जैसी श्रेणियों पर अंक निर्धारित किये गये थे। शिक्षा में समानता की श्रेणी में 198 अंक मिले हैं। इसके अलावे अन्य चार श्रेणियों में झारखंड को पिछले साल के मुकाबले इस साल अधिक नम्बर मिले हैं।

 

यह भी पढ़ें: Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच

यह भी पढ़ें: Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त