विधायक सरयू राय कर रहे है बाल मेले का आयोजन

इस बार 14 से 20 नवंबर तक चलेगा चौथा बाल मेला

विधायक सरयू राय कर रहे है बाल मेले का आयोजन
बाल मेले के आयोजन की बैठक में सरयू राय

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय बाल मेले का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन राष्ट्रीय बाल दिवस यानी 14 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस यानी 20 नवंबर तक चलेगा। यह बाल मेले का चौथा साल होगा। 

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय बाल मेले का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन राष्ट्रीय आयोजन यानी 14 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस यानी 20 नवंबर तक चलेगा। बाल मेले का आयोजन जमशेदपुर में सबसे पहले 2022 में हुआ था। उसके बाद से यह अनवरत जारी है। यह बाल मेले का चौथा साल होगा। बाल मेला के आयोजन से संबंधित बैठक मंगलवार को बिष्टुपुर में सरयू राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में तय किया गया कि क्विज, डिबेट, खेलकूद के अलावा इस बार बाल मेले में हर संध्या एक स्टेज शो होगा। बाल फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी, कठपुतली शो आदि भी होंगे।


बैठक में यह तय किया गया कि इस बार के बाल मेले में जमशेदपुर शहर (जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी) और आस-पास के बच्चे, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षा जगत से जुड़े अन्य लोग भी भाग लेंगे। बाल मेला के संबंध में उन्हें सूचित करने का काम बेहद जल्द शुरु किया जाएगा। इस संबंध में 24 सितंबर को एक और बैठक की जाएगी। विजयादशमी के बाद बाल मेला के लिए संचालन समिति का गठन किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि मेला बिष्टुपुर और साकची में आयोजित हो। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। आगामी बैठक में इस पर फैसला हो जाएगा। इस बार के मेले में बाल जगत से जुड़े कुछ बड़े कलाकार भी मौजूद रहेंगे। इस वर्ष बाल दिवस का थीम हैः हर बच्चे के लिए हर अधिकार। बाल मेला इसी थीम पर आयोजित होगा। बैठक में सुधीर कुमार सिंह, मंजू सिंह, पवन सिंह, एसपी सिंह, अमृता मिश्रा, हेमंत पाठक, अनुपम सिंह, सुखदेव सिंह, बशीकुर्ररहमान, नारायण नायडू, सोमनाथ बनर्जी, राज सिंह, गोपाल कुमार, जगदीश कुमार और सुमित कुमार मौजूद रहे।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Blue Sparrow Missile: अंतरिक्ष से हमला करने वाली इजरायल की खतरनाक मिसाइल Blue Sparrow Missile: अंतरिक्ष से हमला करने वाली इजरायल की खतरनाक मिसाइल
Dumka News: संघर्ष से सफलता तक, सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी में हासिल किया 41वीं रैंक
Dumka News: जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2
Dhanbad News: 18 मार्च को शपथ लेगी शहर की सरकार, डिप्टी मेयर चयन को ले रायशुमारी हुई तेज
Ramgarh News: बाहा पर्व पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Giridih news: संत जेवियर्स स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा 
Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना