प्रेस-कांफ्रेंस में अरुण सिंह ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा- “जब भी किसी पार्टी को समर्थन दिया है, पूरा दाम वसूला है.”

प्रेस-कांफ्रेंस में अरुण सिंह ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा- “जब भी किसी पार्टी को समर्थन दिया है, पूरा दाम वसूला है.”

रांची: शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज कोर कमेटी की बैठक बुलाई गयी। जिसके बाद पार्टी द्वारा  प्रेस-वार्ता की आयोजन की गई। जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद अरुण सिंह पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस बैठक में प्रदेश संगठन की रचना के ऊपर व्यापक रूप से चर्चा हुई है। 

इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के चलते जिस प्रदेश संगठन की रचना रुकी हुई थी, उसे 25 जनवरी से पूरे प्रदेश में बूथ स्तर से प्रारंभ किया जाएगा। भाजपा में हर एक 3 वर्ष में नया संगठन बनाया जाता है। नया संगठन प्रभावी हो और झारखंड के ज्वलंत मुद्दों को उठाए, इसे सुनिश्चित किया जायेगा। जिसके लिए नए प्रदेश अध्यक्ष ,जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा।

वही दूसरी ओर सांसद सिंह ने  राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इतने कम समय में झारखंड की जनता इस सरकार से त्राहिमाम हो रही है। जब सीएए-एनआरसी के विरोध में जुलूस निकाली जाती है तो किसी प्रकार की घटना नहीं घटती है। इसके विपरीत जब इस कानून समर्थन में निकाले गए जुलुस पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जेएमएम द्वारा पथराव किया जाता है। ये सारी साजिश समुदाय विशेष को खुश करने के लिए की जाती है। कांग्रेसी और लेफ्टिस्ट नागरिकता कानून को लेकर भ्रम फैलाने में लगी हुई हैं।  

अरुण सिंह ने कांग्रेस को दोहरे चरित्र वाली पार्टी बताते हुए कहा कि लोहरदगा में गुरुवार को हुई घटना पर कांग्रेसी चुप्पी साधे हुए हैं। वहीँ दूसरी तरफ जब तबरेज अंसारी की हत्या होती है तो कांग्रेस के सभी बड़े नेता राजनीति कर के इसे राष्ट्रीय मुद्दा बना देते है। वही दूसरी तरफ झारखंड के इतिहास में पहली बार हुई  सात निर्दोष आदिवासियों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस के बड़े नेता चुप्पी साधे हुए हैं। इससे यह सिद्ध होता है की कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा: चंद्रवीर गायत्री

वहीँ झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन की निंदा करते हुए सांसद ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री रहते हुए भी आदिवासियों का नरसंहार हुआ. और जिन पर देशद्रोह का केस चल रहा था, उन्हें सरकार बनने के साथ ही  छोड़ दिया गया. इसके अलावे उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य विपक्षी होने के नाते भाजपा पर सबकी निगाहें हैं. भाजपा ने अपने स्तर से गुदड़ी में हुए घटना की जांच के लिए 6 सदस्यीय विभिन्न राज्यों के सांसदों का दल, समीर उरांव और नीलकंठ मुंडा के नेतृत्व में जा रहा था,  जिन्हें सरकार द्वारा रोका गया।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर उन्होंने कहा, “कांग्रेस का इतिहास रहा है, जब भी किसी पार्टी को समर्थन दिया है, पूरा दाम वसूला है. कांग्रेस सरकार बनाने में पूरी मोल भाव करती है,  जिसका दबाव अभी हेमंत सोरेन भी महसूस कर रहे होंगे।” वही प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की घोषणा पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शीघ्र इसकी घोषणा करेंगे।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर